Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित, समर्थकाें ने जलाए भाजपा के झंडे:-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित, समर्थकाें ने जलाए भाजपा के झंडे:-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
15_51_184981060cm

सुमावली के पूर्व विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार के भाई सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू सिकरवार काे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा छाेड़कर कांग्रेस में आए सतीश सिंह सिकरवार काे टिकट दिया है। जबकि उनके पिता गजराज सिंह व भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा ने गजराज सिंह काे बडा मलहरा और पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह काे मांधाता में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी साैंपी थी। सत्यपाल सिंह उर्फ नीटू ने आदेश का पालन नहीं किया आैर वह मांधाता नहीं गए। इसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार काे पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार काे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लाेकेंद्र पाराशर ने इसकी पुष्टि की है। इससे गुस्साए सत्यपाल सिंह के समर्थकाें ने मुरैना में भाजपा के झंडे आैर बैनराें में आग लगाकर जमकर नारेबाजी की है।

पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरवार BJP से निष्कासित, समर्थकों ने फूंके तोमर और VD  शर्मा के पुतले - former mla satyapal sikarwar expelled from bjp

कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार के चुनाव मैदान में हाेने से पार्टी काे भितरघात की आशंका थी। सूत्राें की माने ताे पार्टी नेताआें तक इस संबंध में कुछ शिकायतें भी पहुंची थी। इसलिए पिता-पुत्र दाेनाें काे दूसरे जिले में चुनाव का प्रभार साैंपा गया था। सत्यपाल सिंह पर मांधाता नहीं जाने पर कार्रवाई की गई है।

समर्थकाें ने जलाए झंडे

सत्यपाल सिंह सिकरवार के निष्कास के बाद उनके समर्थकाें ने मुरैना में भाजपा के झंडे आैर बैनर में आग लगा दी। साथ ही भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जबलपुर में वन अमले को छका रहा तेंदुआ:-
Next: देश के कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड शीतलहर का भी दिखेगा प्रकोप :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.