Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड शीतलहर का भी दिखेगा प्रकोप :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश के कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड शीतलहर का भी दिखेगा प्रकोप :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Cyclone-3

देश के कई राज्यों में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली सोमवार को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो अब तक का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: सफदरजंग वेधशाला नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री दर्ज करती है और आखिरी सप्ताह में पारा 11-12 डिग्री तक नीचे जाता है। यह वेधशाला शहर का मौसम आंकड़ा देती है।

मौसम विभाग का अलर्ट: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, यहां पड़ेगी कड़ाके की  ठंड

ला नीना के प्रभाव के चलते सर्दियों में शीतलहर तेज चलेगी, जिससे आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक नवंबर और दिसंबर के पहले 15 दिन धीरे-धीरे तापमान गिरेगा, वहीं दिसंबर के 15 दिन बाद पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।

प्रशांत महासागर में पानी और हवा के सतही तापमान से ही बारिश, गर्मी और ठंड का पैटर्न तय होता है। ला-नीना प्रभाव में प्रशांत महासागर में दक्षिणी अमेरिका से इंडोनेशिया की तरफ हवाएं चलती हैं, जो सतह के गरम पानी को उड़ाने लगती हैं। इसका असर ये होता है कि सतह पर ठंड पानी उठने लगता है। इससे सामान्य से ज्यादा ठंडक पूर्वी प्रशांत के पानी में देखी जाती है। ला नीना प्रभाव के चलते ठंड में हवाएं तेज चलती हैं। इससे भूमध्य रेखा के पास सामान्य से ज़्यादा ठंड हो जाती है। इसी का असर मौसम पर पड़ता है।
इन राज्यों में रहेगा शीत लहर का असर: शीतलहर के प्रकोप में रह सकते हैं ये राज्य- जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को कवर करेगा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के माध्यम से और तेलंगाना।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित, समर्थकाें ने जलाए भाजपा के झंडे:-
Next: सोनू सूद ने तेजस्वी यादव के समर्थन में वोट की अपील की जानिये आगे की जानकारी :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.