Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के निजी दौरे के पर पंहुची देहरादून
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के निजी दौरे के पर पंहुची देहरादून

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (5)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को तीन दिन के निजी दौरे के पर देहरादून पहुंच रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी रात्रि विश्राम देहरादून में राजपुर स्थित विश्राम ओल्ड एज होम अंतरा में विश्राम करेंगी। शनिवार सुबह वह मसूरी के स्प्रिंग रोड लाइब्रेरी के लिए रवाना होगी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए रूट व्यवस्था के साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।सूत्रों के अनुसार, अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका गांधी गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सकती है।

प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा : प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा है। इसकी आधिकारिक जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नहीं मिली है। ऐसे में पार्टी स्तर पर उनके स्वागत कार्यक्रम तय नहीं हैं। वैसे भी निजी दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी से मिलने की भीड़ लगाना उचित भी नहीं है। आगे क्या कार्यक्रम तह होता है इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

प्रियंका गांधी अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय महासचिव हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। देहरादून से उनका नाता रहा है। उनके बेटे रेहान ने देहरादून के प्रसिद्ध स्‍कूल द दून स्कूल से पढ़ाई की है। इस दौरान वह अपने बेटे से मिलने के लिए देहरादून आती रही हैं।

एक नजर

  • जन्म : 12 जनवरी 1972
  • जन्म स्थान : नई दिल्ली
  • पिता : राजीव गांधी
  • माता : सोनिया गांधी
  • पति : रॉबर्ट वाड्रा
  • बच्चे : रेहान और मिराया
  • शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए
  • राजनीतिक दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने SOP किया जारी, पटाखों पर बैन, दिवाली पर लोगों से की ये अपील
Next: केदारनाथ धाम में एक बार फिर हुई बर्फबारी, बदरीनाथ के आसपास चोटियों में हुआ हिमपात

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.