Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने SOP किया जारी, पटाखों पर बैन, दिवाली पर लोगों से की ये अपील
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने SOP किया जारी, पटाखों पर बैन, दिवाली पर लोगों से की ये अपील

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)
देश में कोरना का सबसे अधिक प्रकोप महाराष्ट्र झेल रहा है। दिवाली से पहले उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र के लोगों से दिवाली को सादगी से मनानी का आग्रह किया है। महाराष्ट्र सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करके लोगों से पटाखा और शोर मुक्त दिवाली मनाने की अपील की है। महाराष्ट्र के अतिरिक्त दिल्ली सहित कई राज्यों ने कोविड पर नियंत्रण और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है।
महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से पटाखों और शोर से बचने के लिए कहा है। राजस्थान और दिल्ली सरकार पहले ही पटाखों की बिक्री पर बैन लगा चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमितों की तादाद 17 लाख के आसपास है और अब तक 44 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। अभी यहां 1.13 लाख सक्रीय मामले भी हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों और ठंड के मौसम में सभी लोग अपना और परिवार का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि भीड़ से बचें और प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाएं। महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव, ईद और दशहरा से पहले भी SOP जारी करते हुए सादगी से त्योहार मनाने का आग्रह किया था। अभी एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर थिएटर, स्विमिंग पूल, जिम खोलने की इजाजत दी है। इस बारे में भी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में पहले ही थिएटर खोलने की इजाजत दी जा चुकी है। दिल्ली और राजस्थान सरकार ने भी पटाखे की बिक्री पर पाबन्दी लगाई है और लोगों से शांतपूर्ण ढंग से दिवाली मनाने का अनुरोध किया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार चुनाव : रांची HC में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई टली, RJD हुई मायूसी
Next: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के निजी दौरे के पर पंहुची देहरादून

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.