Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इंदौर में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

इंदौर में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
5fa781b8b737d

मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बाधा उत्पन्न करने की आशंका में कम्प्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे नामदेव दास त्यागी समेत 07 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मध्यप्रदेश: अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा समेत 7 गिरफ्तार,  दिग्विजय ने बताया बदले की कार्रवाई - uttamhindu

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हातोद तहसील क्षेत्र में ग्राम जमूडी हपसी के अंतर्गत कंप्यूटर बाबा का दो एकड़ शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा प्रमाणित पाया गया है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम, हातोद) शाश्वत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में राजस्व प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध 2000 रुपए का अर्थदंड आरोपित करते हुए शासकीय भूमि के अनाधिकृत कब्जे से बेदखल किए जाने का आदेश पारित किया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा आज यह कार्रवाई की गई है।

आधिकारिक रूप से बताया गया है कि कार्यवाही के दौरान अवरोध उत्पन्न करने की आशंका होने पर कम्प्यूटर बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

प्रशासन ने आज आरोपी कम्प्यूटर बाबा के द्वारा अन्य शासकीय जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का एक सिलसिलेवार अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में गोम्मटगिरी स्थित एक भूमि पर भी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

Post navigation

Previous: पहले भाषण में कमला हैरिस ने किया प्रभावित, माँ को भी किया याद :-
Next: जन्मदिन पर मोदी ने आडवाणी को खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.