Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जन्मदिन पर मोदी ने आडवाणी को खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

जन्मदिन पर मोदी ने आडवाणी को खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
321054-pmmodi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं, केक खिलाया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

प्रधानमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर खिलाया केक, पैर छूकर लिया  आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकानाएं देने उनके निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। पीएम मोदी ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था और आज उनका 93 वां जन्मदिन है। भारत की राजनीति में भाजपा को एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित करने में आडवाणी की अहम भूमिका रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रविवार कहा कि उन्होंने परिश्रम और निस्वार्थ सेवाभाव से न सिर्फ देश के विकास में अहम योगदान दिया बल्कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में भी मुख्य भूमिका निभाई।
नड्डा ने भी आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, ‘राजनीति में अपने समर्पण व सिद्धांतों से करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके आरोग्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।‘

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इंदौर में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार :-
Next: मध्यप्रदेश के निवाड़ी में बोरवेल में गिरे 5 वर्षीय बच्चे की मौत :-

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 4 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.