Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • साध्वी प्राची ने लव जिहाद के लिए बॉलीवुड को ठहराया जिम्मेदार :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

साध्वी प्राची ने लव जिहाद के लिए बॉलीवुड को ठहराया जिम्मेदार :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
sadhvi-prachi-54f3660935238_l_835x547

मुरादाबाद। फायर ब्रांड हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची ने देश में लव जिहाद के लिए मुंबइया फिल्म को जिम्मेदार ठहराते हुए सोमवार को कहा कि ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्मी पैटर्न का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसका समय रहते हल नहीं निकाले जाने के भयावह परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि देश की बरबादी का रास्ता मुंबइया फिल्मी पैटर्न से होकर जाता है।

Sadhvi Prachi U Turn Statement For More Born Children - ज्यादा बच्चे पैदा  करने के बयान पर साध्वी प्राची का 'यू-टर्न' | Patrika News

लव जिहाद हिन्दुस्तान में एक सोची-समझी साजिश के तहत चल रहा है और इसके लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। मदरसों में लव जिहाद की तालीम दी जा रही है जिसमें हिन्दू धर्म की युवती को फंसाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है और यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने अपने आरोप में दावा किया कि ब्राह्मण समाज की लड़की के लिए 25 लाख मिलते हैं जबकि क्षत्रिय समाज की लड़की के लिए 20 लाख, वहीं वैश्य की लड़की के लिए 15 लाख रुपए और शूद्र की लड़की के लिए 10 लाख रुपए दिए जा रहे हैं।
लव जिहाद के खिलाफ बनने वाले कानून पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ऐसा करने वालों को सरेआम चौराहे पर फांसी की सजा देने का कानून बनना चाहिए। साध्वी प्राची ने देश में बढ़ रही जनसंख्या पर कानून बनाने की तरफदारी की और कहा कि देश में 2 बच्चों के कानून को लागू करने की आवश्यकता है। 2 बच्चों का कानून बनना जरूरी है।

अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘रिपब्लिक भारत’ के एडिटर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी सच को दबाने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। देश में आपातकाल लगाकर सच को दबाने का काम कांग्रेस की फितरत में पहले से है और ये सब नेहरू की देन है। सच की आवाज को नही दबाया जा सकता।

मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने के मामले में जवाब देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि भाईचारा गैंग हिन्दुस्तान में काम कर रहा है। अगर इतना ही भाईचारा दिखाने का शौक है तो हिन्दुस्तान की सारी मस्जिदें तोड़कर मन्दिर बनाना चाहिए, क्योंकि वे सब पहले भी मंदिर ही थे। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही लखनऊ पहुंच रही हैं, जहां वे मस्जिद में करेंगी हवन।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति चुनाव को बताया निष्पक्ष, बाइडेन और हैरिस को दी बधाई :-
Next: महबूबा मुफ्‍ती ने कश्मीरी युवाओं को बंंदूक उठाने के लिए उकसाया :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.