Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति चुनाव को बताया निष्पक्ष, बाइडेन और हैरिस को दी बधाई :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति चुनाव को बताया निष्पक्ष, बाइडेन और हैरिस को दी बधाई :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
george-herbert-bush_1543641123

रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा है कि अमेरिकी इस बात पर भरोसा कर सकते हैं कि राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव ‘मूलत: निष्पक्ष थे, इनकी अखंडता बरकरार रखी जाएगी और इनका परिणाम स्पष्ट है’। बुश ने साथ ही कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसे कानूनी आधार पर चुनौती देने का अधिकार है।

Former Us President George Herbert Walker Bush Dies At The Age Of 94 -  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर का 94 साल की उम्र में निधन -  Amar Ujala Hindi News Live

बुश ने निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात करने के बाद एक बयान में कहा कि उन्होंने बाइडेन को बधाई दी और चुनाव में जीत के बाद राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ‘देशभक्ति का संदेश’देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि उनके और बाइडेन के बीच राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन वे जानते हैं कि बाइडेन ‘एक अच्छे इंसान है’ जो देश को एकजुट करेंगे। बुश ने कहा कि निर्वाचित राष्ट्रपति ने दोहराया कि हालांकि वे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े, लेकिन वे सभी अमेरिकियों के लिए काम करेंगे। मैं उनके लिए भी वही कहूंगा, जो मैंने (निवर्तमान) राष्ट्रपति ट्रंप और (पूर्व राष्ट्रपति) बराक ओबामा से कहा था: मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं और उनकी हरसंभव मदद करने का संकल्प लेता हूं। उन्होंने निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी जीत की बधाई दी।

बुश ने कड़ी मेहतन से लड़े गए चुनाव के लिए ट्रंप एवं उनके समर्थकों को बधाई दी। ट्रंप ने अपनी हार स्वीकार नहीं की है और चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। बुश ने कहा कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में हमारे नागरिकों ने मतदान किया, जो अमेरिका के लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक संकेत है और दुनिया को उसकी ताकत दिखाता है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कैसे मतदान किया, आपका मत गिना गया। बुश ने कहा कि अमेरिका के लोग इस बात पर भरोसा कर सकते हैं कि यह चुनाव मूलत: निष्पक्ष था, इसकी अखंडता बरकरार रखी जाएगी और इसका परिणाम स्पष्ट है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के खतरे को देखते हुए एनजीटी ने देशभर में पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, इन शहरों में मिलेगी छूट :-
Next: साध्वी प्राची ने लव जिहाद के लिए बॉलीवुड को ठहराया जिम्मेदार :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.