Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजनांदगांव के संविदा स्वास्थ्यकर्मी फिर हड़ताल पर :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजनांदगांव के संविदा स्वास्थ्यकर्मी फिर हड़ताल पर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
IMG-20200919-WA0199-1024x579

पिछले छह माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान मेडिकल कालेज अस्पताल के संविदा कर्मियों ने एक बार फिर आंदोलन का रूख अखित्यार कर लिया है। सोमवार को सामूहिक अवकाश लेकर वे हड़ताल पर रहे। हड़ताली कर्मियों में ज्यादातर कार्यालयीन कर्मचारी हैं, जिनमें लैब टेक्निशियनस, क्लर्क व तृतीय-चतुर्थ श्रेणी के करमाचारी भी शामिल हैं। हालांकि, हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोई खास असर नहीं दिखा।

राजनांदगांव: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कोविड-19 कार्य प्रभावित…Vision Times | Vision Times

मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही जा रही है। बताया गया कि कोरोना काल में भी वे जान जोखिम में डालकर नियमित सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद भी विभाग उनकी अनदेखी कर रहा है। दीपावली त्योहार पर भी उनकी जेबें खाली है। ऐसे में उनका परिवार भी परेशान है। हड़ताल के दौरान अस्पताल परिसर में ही बैठकर कर्मचारियों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि इसके पहले भी उन्होंने वेतन आदि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। भूख हड़ताल की थी। तब यह कहकर आंदोलन खत्म कराया गया था कि जल्द ही उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्व विचार कर फैसला किया जाएगा। इसके बाद भी अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।

जिले में करीब पांच सौ संविदाकर्मी हैं, जो कई वर्षों से सेवाएं देते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार आने पर उन्हें नियमित कर दिया जाएगा। यह मांग भी आज तक अधूरी है। इसे लेकर कई बार विभागीय मंत्री से मुलाकात की जा चुकी है। वहां से भी हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। कर्मियों ने कहा कि संगठन के माध्यम से आने वाले दिनों में बड़़ा आंदोलन किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्वालियर विनम्र व्यक्ति ही मुक्ति के पथ पर आगे बढ़ पाता है: मुनिश्री प्रतीक सागर :-
Next: जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं महापौर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.