Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं महापौर :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर बनीं महापौर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
saumyagurjarmayorjaipurgreaternagarnigam-1604579123

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सौम्या गुर्जर महापौर चुनी गई हैं। ग्रेटर नगर निगम के महापौर के लिए हुए मतदान में सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस की दिव्या सिंह को 44 वोट से हराया। सौम्या गुर्जर को 97 वोट मिले जबकि दिव्या ने 53 मत हासिल किए। उल्लेखनीय है कि 150 सीट वाले ग्रेटर नगर निगम चुनाव में भाजपा के 88 एवं कांग्रेस के 49 एवं 13 निर्दलीय पार्षदों ने चुनाव जीता था।
चुनाव जीतने के बाद सौम्या गुर्जर ने मीडिया से कहा कि वे जयपुर शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने एवं निगम में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वे निगम में पत्रावलियों का जल्द निस्तारण का भी प्रयास करेंगी।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम: BJP की सौम्या गुर्जर का मेयर बनना लगभग तय, कांग्रेस  की दिव्या गुर्जर भी दौड़ में | Saumya Gurjar VS Divya singh gurjar in Jaipur  greater nagar nigam

उन्होंने शहर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे मंगलवार से काम शुरू कर देंगी और दीपावली तक लोगों को दिखने लग जाएगा कि काम हो रहा है। उनके क्षेत्र में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। उनके पार्टी के नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाक्य ‘पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारविहीन सरकार’ के वादे को पूरा किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजनांदगांव के संविदा स्वास्थ्यकर्मी फिर हड़ताल पर :-
Next: क्या है बिहार में दिग्गजों का हाल, कौन आगे है और कौन है पीछे :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.