Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ग्वालियर इलेक्शन चैम्बर सिंधिया के गढ़ में भाजपा चिंतित, कांग्रेस से मिल रही है कड़ी चुनौती :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

ग्वालियर इलेक्शन चैम्बर सिंधिया के गढ़ में भाजपा चिंतित, कांग्रेस से मिल रही है कड़ी चुनौती :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (9)

ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर चंबल में भाजपा चिंतित है। क्योंकि इस क्षेत्र में 28 में से 13 सीटें आती हैं। इन 13 सीटों पर भाजपा 6 पर, कांग्रेस 5 पर व बसपा 2 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती चंबल का मुरैना बन रहा है। यहां पर 5 सीटें थी और इनमें से आरंभिक स्र्झानों में भाजपा एक सीट पर आगे है और तीन पर कांग्रेस व एक पर बसपा आगे हैं।

ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 सीटों के लिए ताक़त झोंकने जा रहे सिंधिया

खासबात यह है कि मुरैना की सभी सीटों पर सिंधिया के समर्थक प्रत्याशी हैं, लेकिन यह क्षेत्र केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भी प्रभाव वाला क्षेत्र है। साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी मुरैना से आते हैं। ऐसे में मुरैना में भाजपा की स्थिति चिंताजनक है।

सिंधिया के तीन मंत्री भी पीछे: सिंधिया के गढ़ में उनके तीन मंत्री पीछे हैं। इनमें सुमावली विस क्षेत्र सेे ऐदल सिंह कंषाना, दिमनी विस क्षेत्र से गिर्राज डंडोतिया व भिण्ड की मेहंगाव सीट से ओपीएस भदौरिया पीछे चल रहे हैं।ग्वालियर में सिंधिया व भाजपा को राहत: ग्वालियर में सिंधिया व भाजपा को राहत है।

यहां की तीनों सीटों पर सिंधिया समर्थक दो मंत्री व एक विधायक अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भांडेर सीट व शिवपुरी की करैरा सीट पर भाजपा पीछे है। पोहरी में जरूर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। ऐसे में ग्वालियर चंबल अंचल का चुनाव सिंधिया व भाजपा के लिए अभी तक खट्टा मीठा ही साबित हो रहा है।

भाजपा की ओर से ग्वालियर चंबल ग्वालियर अंचल की सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर विधानसभा में 3 से लेक 4 सभाएं की और जनसंपर्क किया, लेकिन इनका असर मुरैना की चारों सीटों पर नजर नहीं आ रहा है । जबकि कांग्रेस के कमलनाथ हर विधानसभा में बमुश्किल 1 बार ही पहुंच पाए हैं। अंबाह, मेहगांव विधानसभा तो ऐसी हैं जहां पर कमल नाथ नहीं गए थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में विपक्ष का सुपड़ा साफ, रुझानों में भाजपा 6, निर्दलीय 1, सपा 0 :-
Next: मध्यप्रदेश में शिवराज ही ‘सरकार’, सिंधिया समर्थक 9 मंत्री जीत की ओर, 3 मंत्री पिछड़े :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.