Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश में शिवराज ही ‘सरकार’, सिंधिया समर्थक 9 मंत्री जीत की ओर, 3 मंत्री पिछड़े :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

मध्यप्रदेश में शिवराज ही ‘सरकार’, सिंधिया समर्थक 9 मंत्री जीत की ओर, 3 मंत्री पिछड़े :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_5$2020050416271389377_0_news_large_23

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजें अब करीब –करीब साफ हो गए है। 28 सीटों में से भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहां उपचुनाव के परिणाम से कांग्रेस की सत्ता में वापसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब तक की काउंटिंग में कांग्रेस आठ सीटों पर बढ़त बना कर रखी है।

सिंधिया समर्थकों को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल करने पर बढ़ सकती है भाजपा  की मुश्किलें

सुबह से ही उपचुनाव के परिणामों पर मुख्यमंत्री निवास से नजर रखने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत और सीनियर मंत्री गोपाल भार्गव को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं प्रदेश भाजपा दफ्तर में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मानना शुरु कर दिया है |

मध्यप्रदेश के उपचुनाव में सबकी नजर शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थक उन मंत्रियों पर लगी थी जिनकी किस्मत का फैसला वोटरों ने तीन नवंबर को किया था। अब तक के चुनावी रूझानों में शिवराज कैबिनेट के 12 मंत्रियों में से 9 मंत्री आगे चल रहे है वहीं तीन मंत्री कांटे के मुकाबले पीछे चल रहे है।

1-इमरती देवी- डबरा विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कांटे के मुकाबले में आगे चल रही है और धीमे-धीमे वह जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने शुरुआत से ही कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे पर बढ़त बना रखी है।
2- प्रद्युम्न सिंह तोमर–ग्वालियर विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह तोमर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से आगे चल रहे है।
3-प्रभुराम चौधरी-राजधानी भोपाल से लगी सांची विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी आगे चल रहे है। प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के मदनलाल चौधरी को बड़ी बढ़त बनाई है।
4-महेंद्र सिंह सिसौदिया- बमौरी विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया बड़ी बढ़त बनाकर अब जीत की ओर बढ़ रहे है। काउंटिंग की शुरुआत से ही उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया लाल अग्रवाल पर बढ़त बना ली है। कन्हैयालाल अग्रवाल चुनाव से पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस के साथ गए थे।
5-बिसाहूलाल सिंह- अनूपपुर विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भी बढ़त बना ली है। वह अब तक की मगणना में कांग्रेस के विश्वनाथ पर पांच हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है।
6-हरदीप सिंह डंग- सुवासरा सीट से शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह डंग ने बढ़ी बढ़त बना कर रखी है। अब तक की मतगणना में डंग, कांग्रेस उम्मीदवार राकेश पाटीदार से अच्छे मार्जिक से आगे चल रहे है।।
7-राजवर्धन सिंह दत्तीगांव–बदनावर विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कांग्रेस के कमल पटेल से आगे चल रहे है।
8-एंदल सिंह कंसना- सुमावली सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री एंदल सिंह कंसाना और कांग्रेस के उम्मीदवार अजब सिंह कुशवाह के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

9-बृजेंद्र सिंह यादव – मुंगावाली सीट से भाजपा उम्मीदवार भी आगे चल रहे है। उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया सिंह लोधी पर बढ़त बनाकर रखी है।
10-ओपीएस भदौरिया- शिवराज कैबिनेट के मंत्री ओपीएस भदौरिया को कांटे के मुकाबले में फंसे हुए है। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार हेमंत कटारे से कड़ी टक्कर मिल रही है। हेमंत काटरे बढ़त लगातार बढ़त बनाए हुए है
11-गिर्राज दंडोतिया-दिमनी विधानसभा सीट से मंत्री गिर्राज दंडोतिया अभी पीछे चल रहे है। उन्हें कांग्रेस के रवींद सिंह तोमर से कांटे की टक्कर मिल रही है।
12-सुरेश धाकड-पोहरी विधानसभा सीट से शिवराज कैबिनेट के मंत्री सुरेश धाकड़ कांग्रेस के हरिवल्लभ शुक्ला से पीछे चल रहे है।

इसके साथ सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और शिवराज कैबिनेट के मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत ने भी बड़ी बढ़त बना लिया है। काउंटिंग की शुरुआत से ही वह कांग्रेस उम्मीदवार पारूल साहू से आगे चल रहे है। पारूल साहू चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई थी। वहीं सांवेर सीट से पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट आगे चल रहे है, उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद्र गुड्डू पर बढ़त बना ली है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्वालियर इलेक्शन चैम्बर सिंधिया के गढ़ में भाजपा चिंतित, कांग्रेस से मिल रही है कड़ी चुनौती :-
Next: शिवराज के 3 मंत्री हार की कगार पर, भाजपा 19 पर आगे :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 hour ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 hour ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 hour ago 0
| ReviewNews by AF themes.