Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शिवराज के 3 मंत्री हार की कगार पर, भाजपा 19 पर आगे :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

शिवराज के 3 मंत्री हार की कगार पर, भाजपा 19 पर आगे :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
shivraj-1544709580

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हो रही उपचुनाव की मतगणना में शिवराजसिंह चौहान के 3 मंत्री चुनावी दौड़ में पिछड़ रहे हैं। इनमें ऐदलसिंह कंसाना और गिर्राज दंडौतिया

तो लगभग हार की कगार पर पहुंच गए हैं। हालांकि भाजपा 28 में से 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 8 पर एवं बसपा एक सीट आगे है।

विधानसभा चुनाव 2018: तीन राज्यों में हार गए भाजपा के तीन दर्जन से ज्यादा  मंत्री, दो वित्त मंत्री भी ढेर | Election Results 2018: Three dozens  ministers and MP finance ...

मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुमावली सीट से ऐदलसिंह कंसाना कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, दिमनी सीट पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री गिर्राज दंडौतिया भी करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के रवीन्द्रसिंह तोमर बढ़त बनाए हुए हैं।

मेहगांव सीट पर भी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ओपीएस भदौरिया कांग्रेस के सत्यदेव कटारे से पीछे चल रहे हैं। हालांकि भदौरिया मात्र 71 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ऐसे में परिणाम कुछ भी हो सकता है।

इनके अलावा डबरा में शिवराज की मंत्री इमरती देवी भी कड़े मुकाबले में फंसी हुई हैं। वे कांग्रेस के सुरेश राजे के मुकाबले 1785 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरी ओर भाजपा के डॉ. प्रभुराम चौधरी 28000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं भाजपा के महेन्द्रसिंह सिसोदिया 23 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

शिवराज के एक अन्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव बदनावर सीट पर 21 हजार से ज्यादा वोटों की लीड बनाए हुए हैं। इंदौर की सांवेर सीट पर तुलसी सिलावट 12000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश में शिवराज ही ‘सरकार’, सिंधिया समर्थक 9 मंत्री जीत की ओर, 3 मंत्री पिछड़े :-
Next: पत्‍नी-बेटे की मौत से लेकर स्‍कूल में हकलाने और 30 साल तक अप-डाउन करने तक :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.