Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अयोध्या में आज दीपोत्सव, पावन नगरी को दिवाली पर मिलेगी कई सौगातें :-
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अयोध्या में आज दीपोत्सव, पावन नगरी को दिवाली पर मिलेगी कई सौगातें :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
687483-ayodhya-final

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के लिए पहुंचेंगे तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत दिवाली के कई उपहार मिलने की संभावना है। एक दर्जन से अधिक विकास परियोजनाओं की घोषणा होने की संभावना है। सरयू नदी तट को 5.51 लाख दीयों से सजाया जाएगा। भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण के वेश में कलाकार ‘पुष्पक विमान’ से तट पर उतरेंगे तथा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। हेलीकॉप्टर को फूलों से सजाकर विमान का रूप दिया गया है।

Ayodhya Deepotsav 2020 CM Yogi Adityanath Will Attend Today Know Program |  Ayodhya: दीपोत्सव पर जगमग राम की नगरी, CM योगी पहुंचेंगे आज; जानिए  कार्यक्रम । Hindi News, देश

यह समारोह शुक्रवार दोपहर को ही प्रारंभ हो जाएगा जबकि अयोध्या के साकेत कॉलेज से भगवान राम की झांकी 5 किलोमीटर का मार्ग तय कर तट पर पहुंचेगी। उस झांकी में गुरुकुल शिक्षा, राम-सीता विवाह, केवट प्रसंग, राम दरबार, सबरी राम मिलाप और लंका दहन जैसे अद्भुत प्रस्तुतियां होगी।

जब सूर्यास्त पर सरयू नदी में भव्य आरती होगी तब आगामी राममंदिर निर्माण स्थल पर भी 11000 दीए जलाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री नई परियोजनाओं की घोषणा करने के साथ ही वर्तमान विकास परियोजनाओं के बारे में बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अयोध्या में काफी कुछ होगा।
अयोध्या और उसके लोगों के लिए मुख्यमंत्री कुछ परियोजनाएं समर्पित कर सकते हैं उनमें आधुनिक सीवेज शोधन संयंत्र है ताकि नदी का प्रवाह एवं स्वच्छता बना रहे।

इस तीर्थनगर में 3.47 करोड़ रुपए से रामलीला सेंटर, 19.02 करोड़ रुपए की लागत से भजन स्थल, 21.92 करोड़ रुपए की लागत से रानी हेओ मेमोरियल पार्क, 7.59 करोड़ रुपए की लागत से रामकथा वीथिका आदि बनेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रंप ने उठाया चीन के खिलाफ बड़ा कदम, सेना के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध :-
Next: ओबामा ने दिग्गजों पर किए बड़े खुलासे, कहा-राहुल गांधी में योग्यता और जुनून की कमी :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.