Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ट्रंप ने उठाया चीन के खिलाफ बड़ा कदम, सेना के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

ट्रंप ने उठाया चीन के खिलाफ बड़ा कदम, सेना के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
donald-trump-angry-who-28

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर चीन की सेना के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन तथा उपकरणों की खरीद एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्यकारी आदेश 11 जनवरी 2021 से लागू हो जाएगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Tik Tok को लेकर उठाया बड़ा कदम, चीनी कंपनी के  साथ अमेरिकी लेन-देन पर रोक US President Donald Trump bans US transactions  with TikTok's Chinese-owned ...

ट्रंप ने गुरुवार को इस कार्यकारी आदेश को मंजूरी प्रदान करने के बाद कहा कि यह कार्यकारी आदेश चीन की कम्युनिस्ट सेना की किसी भी कंपनी के साथ सुरक्षा संबंधी लेन-देन तथा उपकरणों की खरीद एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने वित्तमंत्री को रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों से सलाह लेकर पर्याप्त कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। वे आवश्यक कदम उठाकर इस कार्यकारी आदेश को लागू करेंगे दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना की बढ़ती हुई गतिविधियों के कारण दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीन ने अमेरिका पर दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाने का आरोप लगाया है। ताइवान के मुद्दे को लेकर भी चीन और अमेरिका में टकराव की स्थिति है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने कुछ माह पहले चीन की 24 कंपनियों को काली सूची में यह कहते हुए डाल दिया था कि ये कंपनियां दक्षिण चीन सागर में मानवनिर्मित द्वीप बनाने में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की मदद कर रही हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 52 दिनों से नहीं बदले पेट्रोल के दाम, डीजल भी 42 दिन से स्थिर :-
Next: अयोध्या में आज दीपोत्सव, पावन नगरी को दिवाली पर मिलेगी कई सौगातें :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.