Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राहुल द्रविड़ ने दिए आईपीएल टीमों की संख्या बढ़ने के संकेत, 2023 तक होंगी 10 टीमें :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राहुल द्रविड़ ने दिए आईपीएल टीमों की संख्या बढ़ने के संकेत, 2023 तक होंगी 10 टीमें :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahul-dravid

ऐसी चर्चा है कि 2021 के आईपीएल में 8 की जगह 9 टीमें होंगी और जिसे 2023 तक 10 टीमों का टूर्नामेंट किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( बीसीसीआई ) की भी यह दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है।

राहुल द्रविड़ ने IPL के विस्तार को लेकर दिया ये बड़ा बयान, बोले- देश में  प्रतिभा की कमी नहीं » KANPUR NEWS LIVE (कानपुर न्यूज़)

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक द्रविड़ के इस विचार का राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक मनोज बडाले ने भी समर्थन करते हुए कहा 2021 में 9 टीमों के साथ आईपीएल का आयोजन निश्चित रूप से संभव है।
द्रविड़ ने कहा, अगर आप प्रतिभा के दृष्टिकोण से देखे तो मुझे लगता है कि आईपीएल विस्तार के लिए तैयार है। बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। द्रविड़ ने कहा कि अगर और अधिक टीमें हों तो सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समायोजित किया जा सकता है और इससे इसके स्तर में कोई कमी नहीं आएगी।
द्रविड़ ने बडाले की किताब ‘ए न्यू इनिंग्स’ के आभासी लॉन्च के दौरान कहा, ‘मेरा मानना है कि हम तैयार है क्योंकि प्रतिभा के मामले में बहुत सारे नये नाम और चेहरे उभर कर आए है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन ह्यूज के साथ इस किताब के सह-लेखक बडाले ने आईपीएल के हितघारक के तौर पर टूर्नामेंट के विस्तार के विचार का स्वागत किया।
उन्होने कहा, ‘बीसीसीआई को निर्णय लेने की आवश्यकता है और वे इस मामले में आगे कैसे बढ़ना है वे इस पर फैसला करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘2021 में 9-टीम लीग बनाना निश्चित रूप से संभव है, लेकिन इसके लिए आपको दोपहर में ज्यादा मैच खेलने होंगे और प्रतियोगिता के स्तर को बनाए रखना होगा।’

द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल के कारण हरियाणा के राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी दुनिया को अपनी प्रतिभा दिखा पाए। उन्होंने कहा, ‘इससे पहले, आप रणजी ट्रॉफी के लिए चयन पर अपने राज्य संघ पर निर्भर थे। हरियाणा जैसे राज्य में युजवेंद्र चहल, अमित मिश्रा और जयंत यादव जैसे शानदार स्पिनरों के सामने तेवतिया को सीमित अवसर मिलता। ऐसे में अब आप अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सिर्फ राज्य संघ तक सीमित नहीं है।’
उन्होंने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले बिना इसका अनुभव प्रदान करता है। उन्होने कहा, ‘कोच के रूप में हम युवा खिलाड़ियों को उनकी यात्रा में मदद कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अनुभव की जरूरत होती है। आप देवदत्त पडिक्कल को देखें जो विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं या एबी डिविलियर्स से सीख सकते हैं।’

द्रविड़ ने कहा कि यह दशक (2011-2020) सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के लिए शानदार रहा है, जिसमें आईपीएल ने काफी योगदान दिया है। उन्होने कहा, ‘सफेद गेंद की क्रिकेट में भारतीय टीम ने इस दशक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हमने इस दौरान विश्व कप (2011), चैंपियंस ट्रॉफी (2013) जीता और टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तथा फाइनल में पहुंचे। युवा खिलाड़ियों ने टीवी देखकर और विशेषज्ञों की राय सुनकर काफी कुछ सीखा है।

Post navigation

Previous: जानिए कौन है बॉलीवुड का सेक्सी बम और एटम बम :-
Next: कैलाश विजयवर्गीय बने रहेंगे बंगाल में भाजपा के प्रभारी, राधा मोहन सिंह को मिला उत्तर प्रदेश का जिम्मा :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.