Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैलाश विजयवर्गीय बने रहेंगे बंगाल में भाजपा के प्रभारी, राधा मोहन सिंह को मिला उत्तर प्रदेश का जिम्मा :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कैलाश विजयवर्गीय बने रहेंगे बंगाल में भाजपा के प्रभारी, राधा मोहन सिंह को मिला उत्तर प्रदेश का जिम्मा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
kailash-vijayvargiya-3-39

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है।
महासचिव भूपेंद्र यादव अब बिहार के साथ-साथ गुजरात के प्रभारी के रूप में भी नई भूमिका निभाएंगे। केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है, वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांडा श्याम जाजू की जगह लेंगे।

कैलाश विजयवर्गीय का सनसनीखेज दावा- मेरे घर काम कर रहे थे संदिग्ध  बांग्लादेशी मजदूर Kailash Vijayvargiya sensationally claimed that suspected  Bangladeshi laborers were working at my ...

पूर्व महासचिव वी. मुरलीधर राव को जहां विनय सहस्रबुद्धे की जगह मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, वहीं महासचिव सीटी रवि को महाराष्ट्र का जिम्मा सौंपा गया है। पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम को पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड का भी प्रभारी बनाया गया है।

महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक के साथ राजस्थान के भी प्रभारी होंगे। अब तक वे ओडिशा के प्रभारी थे। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाए रखा है। अरविंद मेनन पूर्व की तरह सह प्रभारी की भूमिका में बने रहेंगे। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी अमित मालवीय को भी मेनन के साथ पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल द्रविड़ ने दिए आईपीएल टीमों की संख्या बढ़ने के संकेत, 2023 तक होंगी 10 टीमें :-
Next: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,802 नए मामले सामने आए, 91 लोगों की मौत :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.