Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमन्त्री मोदी ने देशवासियों से मांगा दिवाली गिफ्ट, सैनिकों के सम्मान में जरूर जलाएं एक दीया :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमन्त्री मोदी ने देशवासियों से मांगा दिवाली गिफ्ट, सैनिकों के सम्मान में जरूर जलाएं एक दीया :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
007d52823f7653bb2518d5d481ead947_342_660

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से एक गिफ्ट मांगा है। उन्होंने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार के दिन सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती।
मोदी ने ट्वीट किया, इस दीपावली हम सभी एक दीया उन सैनिकों के सम्मान में जलाएं, जो निडर होकर देश की रक्षा करते हैं। सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए उनके प्रति शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती। हम सीमाओं पर डटे सैनिकों के परिवार वालों के प्रति भी कृतज्ञ हैं।

Prime Minister Modi made a special appeal to the people about the Bihar  election, saying- 'First voting, then refreshment' : Outlook Hindi

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी देशवासियों से यह अपील की थी। उन्होंने इससे संबंधित अपने संबोधन की एक क्लिपिंग भी साझा की।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस दीपावली उन जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो इन त्योहारों में भी सीमाओं पर डटे हैं और भारत-माता की सेवा और सुरक्षा कर रहें हैं।

उन्होंने कहा था, हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के इन वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना है।मोदी की इस अपील के बाद भाजपा ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर सैनिकों के सम्मान में दीया जलाते अपनी तस्वीरें साझा करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डब्लू एच ओ द्वारा पारंपरिक दवाओं के वैश्विक केंद्र के लिए भारत को चुना जाना गर्व की बात प्रधानमंत्री मोदी :-
Next: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की दी इजाजत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.