Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की दी इजाजत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की दी इजाजत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2020-11_d54f8d32-8cf8-4aef-a54e-5214965c637a_Uddhav

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है. राज्य सरकार के इस आदेश के बाद मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर दोबारा से खुलने के लिए तैयार हो गया है. मंदिर ट्रस्ट के आध्यक्ष आदेश बांदेकर ने कहा है कि हर घंटे 100 भक्तों को बप्पा के दर्शन की अनुमति दी जाएगी. हालांकि प्रतिदिन सिर्फ 1 हजार भक्त ही सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना समेत सभी कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा महाराष्ट्र के मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को सोमवार से फिर से खोला जाएगा

Hundred devotees allowed every hour & 1000 devotees can visit every day. Devotees have to download Temple's app & fill in the required info: Aadesh Bandekar, Chairman, Shree Siddhivinayak Temple Trust, Mumbai

Religious places in Maharashtra to re-open for devotees from tomorrow. pic.twitter.com/CYOeYZiHCw

— ANI (@ANI) November 15, 2020

राज्य सरकार ने कहा कि जल्द ही कोरोना वायरस सुरक्षा उपायों को जारी किया जाएगा जिनका सभी को पालन करना होगा. मार्च के बाद से महाराष्ट्र और अधिकांश अन्य राज्यों में धार्मिक स्थानों को बंद कर दिया गया था.

कोरोना वायरस महामारी से बचाव के मद्देनजर बंद मंदिर के कपाट को वापस खुलवाने को लेकर महाराष्ट्र में विरोध बढ़ता जा रहा था. जनता से लेकर आम आदमी तक हर कोई महाराष्ट्र सरकार को सवालों के घेरे में लेते हुए जल्द से जल्द मंदिर खोलने की मांग कर रहा था. एक महीने पहले मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर, शिरडी में साईं बाबा मंदिर और पुणे में तांबड़ी जोगेश्वरी मंदिर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनशन किया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमन्त्री मोदी ने देशवासियों से मांगा दिवाली गिफ्ट, सैनिकों के सम्मान में जरूर जलाएं एक दीया :-
Next: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उत्तराखंड का दौरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.