Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या इस बार सुशील मोदी डिप्टी सीएम के पद पर नहीं बैठेंगे पढ़े यहाँ पूरी खबर ??
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

क्या इस बार सुशील मोदी डिप्टी सीएम के पद पर नहीं बैठेंगे पढ़े यहाँ पूरी खबर ??

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
sushil-modi_1598628305

बिहार में इस बार नई सरकार की तस्वीर पहले से बिल्कुल अलग होने की उम्मीद है. सबसे बड़ी बात ये मानी जा रही है कि सुशील मोदी डिप्टी सीएम के पद पर नहीं बैठेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ये लगभग तय हो चुका है और इस पद के लिए दो नाम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के नाम का औपरचारिक एलान बाकी रह गया है. इस बीच सुशील मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता का पद तो उनसे कोई नहीं छीन सकता है.

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें आगे जो जिम्मेदारी देगी वो उसका निर्वहन करेंगे. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “बीजेपी और संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.

तारकिशोर प्रसाद को आज बीजेपी विधानमंडल का नेता चुना गया है. वे कटिहार से विधायक का चुनाव जीतकर आए हैं. तारकिशोर वैश्य समाज से आते हैं और इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है. वहीं रेणु देवी बेतिया शहरी क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुनी गई हैं. वे नोनिया समाज से आती है. रेणु देवी को बीजेपी विधानमंडल का उपनेता चुनाव गया है. इन दोनों को नेता चुने जाने पर सुशील मोदी ने बधाई दी.

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा ताड़किशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई ! इसके साथ ही उन्होंने कहा, नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!

Post navigation

Previous: समस्तीपुर में दिवाली की रात हुआ बड़ा हादसा घर में घुस कर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां
Next: अयोध्या के मंदिरों में भगवान को लगाया गया 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.