Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • समस्तीपुर में दिवाली की रात हुआ बड़ा हादसा घर में घुस कर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

समस्तीपुर में दिवाली की रात हुआ बड़ा हादसा घर में घुस कर ताबड़तोड़ चलाईं गोलियां

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
8757076b6b34004eaa20bd2b5549879fe32ff6a309856760edbcf342ecbc0b44

बिहार के समस्तीपुर में दिवाली की रात बदमाशों ने खून की होली खेली. थाना दलसिंहसराय क्षेत्र की नवादा पंचायत के एक घर में घुसकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए,​ जिन्हें उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

थाना दलसिंहसराय के आईबी रोड स्थित चाय दुकानदार सुमित कुमार राय के नवादा पंचायत स्थित घर में हथियारों से लैस 10 से 12 की संख्या में बदमाश घुस आए. बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से 60 वर्षीय हिलिया और 8 वर्ष के मासूम बच्चे अस्मित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 महिला सहित परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दिवाली की आतिशबाजी के चलते गोलियां की आवाज भी दब गई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. वहीं उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में खुशबू की हालत बेहद नाजुक है, ज​बकि पूजा कुमारी, राकेश कुमार और 2 अन्य खतरे से बाहर बताए गए हैं.

उधर घटना की जानकारी मिलते ही दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समस्तीपुर के एसपी विकास बर्मन ने घटनास्थल का जायजा लिया. एसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. इस वारदात के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि हमलावरों द्वारा लूट पाट नहीं की गई.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार बड़ी खबर नीतीश कुमार कल सातवीं बार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ
Next: क्या इस बार सुशील मोदी डिप्टी सीएम के पद पर नहीं बैठेंगे पढ़े यहाँ पूरी खबर ??

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.