Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
dilip-ghosh-1593576223

पश्चिम बंगाल इन दिनों राजनीतिक हिंसा को लेकर चर्चा में है. अपने कार्यकर्ताओं की हत्या और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हाल ही में अलीपुरद्वार जिले में हुए हमले को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर हमलावर है. विपक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने में जुटा है.

अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर हमला बोला है. दिलीप घोष ने इस बार सरकार को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिलीप घोष ने कहा है कि बंगाल आतंकियों का गढ़ बन गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर इतने पर ही नहीं रुके.

दिलीप घोष ने यह भी कहा है कि प्रदेश के हालात कश्मीर से भी ज्यादा खराब हैं. उन्होंने अलकायदा के नेटवर्क का खुलासा होने का तर्क दिया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में कूचबिहार में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े कुछ लोगों की पहचान हुई है. ये अलकायदा के सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि उनका नेटवर्क पश्चिम बंगाल में बढ़ा है.

गौरतलब है कि कूचबिहार भी उत्तर बंगाल में ही आता है. उत्तर बंगाल के ही अलीपुरद्वार जिले में दिलीप घोष के काफिले पर हमला हुआ था, जब वे एक कार्यक्रम में शामिल होकर दूसरे कार्यक्रम में जा रहे थे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले में विधायक विल्सन चंपामारी का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था. यह घटना हाल ही में हुई थी.

Post navigation

Previous: विनोद डागा का हुआ पूजा करते समय निधन : मध्य प्रदेश
Next: कप्तान पेन क्वारेंटीन के बाद भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर होगा एडिलेड टेस्ट : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.