Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कप्तान पेन क्वारेंटीन के बाद भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर होगा एडिलेड टेस्ट : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

कप्तान पेन क्वारेंटीन के बाद भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर होगा एडिलेड टेस्ट : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Australias-Test-captain-Tim-Paine-pic

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के एडिलेड में होने वाले पहले मैच के आयोजन पर संशय को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्पष्ट किया कि पहला टेस्ट पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हाल ही में कोविड-19 महामारी में नवीनतम मामलों के बढ़ने के बाद सोमवार को कप्तान टिम पेन सहित ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों को क्वारेंटीन में जाना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन सेल्फ आइसोलेशन में

साउथ ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को कोविड-19 के नए मामलों का आंकड़ा पेश किया, जिसमें सोमवार तक यह आंकड़ा 17 तक पहुंच गया। इसी बीच सीए ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीए की प्रवक्ता ने ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही है और दो सप्ताह का क्वारेंटीन पीरियड निकाल रही है।’

उन्होंने कहा कि एडिलेड ओवल में अगले महीने टेस्ट सीरीज के पहले दिन-रात्रि टेस्ट के आयोजन पर संदेह जताने का कोई कारण नहीं है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड संक्रमण के नतीजों पर नजर रख रहा है और उसके अधिकारी एडिलेड में नीतियां बनाने वाले लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

तस्मानिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया से आने वाले लोगों को 9 नवंबर से ही क्वारेंटीन में रखा है। इसके कारण कप्तान टिम पेन, मैथ्यू वेड और तस्मानिया टीम के उनके साथी क्वारेंटीन में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि तस्मानिया ने दक्षिण आस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड मैचों का शुरुआती मैच खेला था।

क्रिकेट तस्मानिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘तस्मानिया टाइगर्स शेफील्ड शील्ड टीम क्वारेंटीन में है और हमें स्वास्थ्य अधिकारियों से परामर्श का इंतजार है। खिलाड़ियों और स्टाफ के कोरोना की जांच आज होगी।’
एडीलेड में कोरोना वायरस संक्रमण के कई मामलों के बाद पश्चिमी आस्ट्रेलिया, तस्मानिया और नार्दर्न टेरीटरी ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है और सोमवार दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से एडीलेड से आने वाले सभी लोगों के लिए 14 दिन का पृथकवास लागू किया है।

सिडनी क्रिकेट मैदान पर 27 नवंबर से शुरू हो रही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से एक दिन पहले इनका पृथकवास पूरा होगा। सिडनी पहले दो मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद कैनबरा में तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। अंतिम 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय सिडनी में होंगे।
टेस्ट श्रृंखला से पहले भारत आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सिडनी में दो अभ्यास मैच खेलेगा। पहला मुकाबला 6 से 8 दिसंबर जबकि दूसरा सिडनी में 11 से 13 दिसंबर तक होगा जो दिन-रात्रि का होगा। पहले टेस्ट में स्टेडियम की कुल क्षमता के लगभग 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी जिससे प्रतिदिन 27 हजार टिकट उपलब्ध होंगे।

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा
Next: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने प्रदूषण से दिलाई राहत :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.