Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाले चीन ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गंभीर आरोप :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाले चीन ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गंभीर आरोप :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
_111432789_14e7dc4c-b8af-4b99-b8be-819d4bd5a428

चीन के अधिकारियों ने दावा किया है कि भारत सहित विभिन्न देशों से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेट पर कोरोनावायरस मिले हैं। कई देशों ने चीन के इस दावे की आलोचना करते हुए कहा है कि जांच और पाबंदियां वैज्ञानिक तथ्य पर आधारित नहीं हैं और इससे व्यापार बाधित होगा। चीन के सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ अखबार में बुधवार को कहा गया कि भारत, रूस और अर्जेंटीना से आयातित प्रशीतित उत्पादों के पैकेटों की चीन में की गई जांच में कोरोनावायरस मिले हैं।

कोरोना वायरस: चीन से भारत कैसे सीख सकता है सबक - BBC News हिंदी

इसमें कहा गया है कि भारत से आयातित प्रशीतित बटरफिश के पैकेट, रूस के सैल्मन पैकेट और अर्जेंटीना से आए प्रशीतित मांस के पैकेट के नमूनों की जांच में कोरोनावायरस मिला। चीनी अधिकारियों ने कहा कि 20 देशों के पैकेटों में कोरोनावायरस के अंश पाए गए। यह दूसरी बार है जब चीनी अधिकारियों ने भारत से आई मछली के पैकेटों पर कोरोनावायरस होने का दावा किया है। इससे पहले 13 नवंबर को चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम्स ने फ्रोजन कटलफिश की बाहरी पैकेजिंग पर कोरोनावायरस पाए जाने के बाद शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए समुद्री खाद्य उत्पादों के आयात को रोक दिया था।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने 16 नवंबर को चीनी अधिकारियों के इस दावे पर सवाल उठाया था कि उनके देश के मांस उत्पादों में कोरोनावायरस पाया गया।

Post navigation

Previous: 42 साल पहले चोरी हुई भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं भारत को मिलीं :-
Next: मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, बोले- दिल्‍ली में लॉकडाउन की योजना नहीं, बाजारों पर लागू हो सकती हैं कुछ पाबंदियां :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.