Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, बोले- दिल्‍ली में लॉकडाउन की योजना नहीं, बाजारों पर लागू हो सकती हैं कुछ पाबंदियां :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, बोले- दिल्‍ली में लॉकडाउन की योजना नहीं, बाजारों पर लागू हो सकती हैं कुछ पाबंदियां :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
926912-925059-908831-sisodia-manish

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार की लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है, लेकिन कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरत पड़ने पर कुछ दिनों के लिए बाजारों में कुछ पाबंदियां लागू की जा सकती हैं।
सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में कहा कि लॉकडाउन महामारी का समाधान नहीं है। इससे उचित चिकित्सकीय प्रबंधन के जरिए निपटा जा सकता है जो सरकार कर रही है। दिल्ली में 28 अक्टूबर से कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जब पहली बार एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। इसके बाद 11 नवंबर को एक दिन में आठ हजार से भी ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए।

COVID-19: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia shifted to LNJP  hospital after complaining of fever

सिसोदिया ने कहा, हमारी लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। मैं स्पष्ट कर दूं कि हमने केंद्र सरकार को कुछ नियमों के संबंध में सामान्य प्रस्ताव भेजा है जैसे उन बाजारों को कुछ दिन के लिए बंद करना जहां कोविड-19 उचित व्यवहार और एक-दूसरे से दूरी बनाने के मानक के उल्लंघन से संक्रमण के तेजी से बढ़ने का खतरा है।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने मास्क नहीं लगाने और बाजारों में भीड़ जैसे उल्लंघनों को रोकने के उपायों का प्रस्ताव किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा था कि केंद्र सरकार और सभी एजेंसियां दिल्ली में कोरोनावायरस की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोगुने प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले दिल्ली के कुछ लोकप्रिय बाजारों में भारी भीड़ देखी गई थी और एक-दूसरे से दूरी बनाने का भी पालन नहीं किया गया था, जिससे कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई।

केजरीवाल ने कहा था, हालिया स्थिति को देखते हुए और केंद्र सरकार के पिछले आदेश पर विचार करते हुए, हमने केंद्र से आग्रह किया है कि जरूरत पड़ने पर बाजारों को बंद करने की इजाजत दी जाए। दिल्ली में मंगलवार को 6396 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 99 संक्रमितों की मौत हुई थी। इसके बाद कुल मामले 4.95 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि मृतक संख्या 7812 हो गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पूरी दुनिया में कोरोना फैलाने वाले चीन ने भारत समेत कई देशों पर लगाए गंभीर आरोप :-
Next: MP में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, सामने आए 1209 नए मरीज :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.