Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सलमान खान के ड्राइवर समेत स्टाफ के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटाइन :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सलमान खान के ड्राइवर समेत स्टाफ के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटाइन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
4ave4k5o_salman-khan-instagram_120x90_14_November_20

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर सहित दो स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में सलमान ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वे इन दिनों बिग बॉस 14 को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि क्या वो आने वाले एपिसोड के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं।

Bollywood news in Hindi, Bollywood की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ - NDTV  India

खबरों के अनुसार सलमान के ड्राइवर में सबसे पहले लक्षण दिखे थे, जिसके बाद एक्टर ने अपने पूरे स्टाफ का टेस्ट करवाया जिसमें दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह भी चर्चा है कि सलमान का ड्राइवर किसी सेट पर पॉजिटिव हुआ है। ऐसे में अब सेट पर मौजूद लोगों का भी टेस्ट कराया गया है।

बता दें कि कोरोनावायरस के देशभर में पैर पसारने के बाद मार्च में लॉकडाउन लगाया गया था। जिसके बाद से ही कई महीनों तक सभी शूटिंग भी बंद थीं। वहीं अब अनलॉक होने के बाद फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू हुई है। सलमान खान लॉकडाउन के बाद से अपने पनवेल वाले फार्महाउस में थे और कोई भी शूटिंग नहीं कर रहे थे। यहीं से वे बिग बॉस की शूटिंग में जाते थे। सलमान इन दिनों बिग बॉस 14 के अलावा अपनी आगामी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग भी कर रहे थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रभास की मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ :-
Next: तापसी पन्नू का खुलासा हीरो की पत्नी की वजह से फिल्म से निकाल दिया गया था :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.