Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • तापसी पन्नू का खुलासा हीरो की पत्नी की वजह से फिल्म से निकाल दिया गया था :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

तापसी पन्नू का खुलासा हीरो की पत्नी की वजह से फिल्म से निकाल दिया गया था :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
tapsi-1600343877-1605630755

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं। एक्टिंग के अलावा तापसी पन्नू अपने बेबाब अंदाज के लिए भी पहचान रखती हैं। हाल ही में तापसी ने अपने करियर के उस दौर को याद किया है जब हीरो के कहने पर उनके डायलॉग्स बदल दिए जाते थे, या हीरो की पत्नी की वजह से उन्हें फिल्म से ही बाहर कर दिया जाता था।

Tapsee Pannu ने किए कई खुलासे,बोली- 'मुझे फिल्म से हटाया गया, क्योंकि हीरो  की वाइफ नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म करूं' | Tapsee Pannu revealed, 'I didn't  like Hero's wife so

तापसी ने फिल्मफेयर को बताया, मुझे शुरुआत में कुछ अजीब चीजों का सामना करना पड़ा, जो अच्छी नहीं थीं। जैसे मैं बहुत सुंदर नहीं दिखती। मुझे रिप्लेस किया गया क्योंकि हीरो की पत्नी नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं। तापसी ने आगे बताया, मैं एक फिल्म की डबिंग कर रही थी, तभी मुझे कहा कि हीरो को मेरे डायलॉग पसंद नहीं हैं, इसलिए मुझे इसे बदलना होगा। मैंने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो मेरी गैर-मौजूदगी में डबिंग आर्टिस्ट से यह काम करवाया गया।

उन्होंने कहा, एक बार मुझसे कहा गया कि हीरो की पिछली फिल्म अच्छी नहीं चल पाई तो मुझे अपनी फीस में कटौती करनी होगी, क्योंकि बजट कंट्रोल में रखना है। कुछ हीरो तो ऐसे भी थे जो मेरा इंट्रोडक्शन सीन ही बदलवा देते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि यह उनके सीन्स से ज्यादा बेहतरीन है। यह सब उनके सामने हुआ था, पता नहीं पीठ पीछे क्या-क्या होता होगा।
तापसी ने कहा, मैंने फैसला किया है कि वे मैं सिर्फ वही फिल्में करेंगी जो मुझे खुशी देती हैं। जब भी कोई लड़की महिला प्रधान फिल्में करती है, तो मेल एक्टर्स उन्हें अपनी फिल्मों में लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करने में संकोच करने लगते हैं। हालांकि, मेरे लिए यह थोड़ा लंबा और मुश्किल सफर हो सकता है, लेकिन मैं अपने हर दिन को एंजॉय करूंगी। तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। तापसी जल्द ही रश्मि रॉकेट में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास हसीन दिलरुबा, शाबाश मिट्ठू और लूप लपेट जैसी फिल्में भी हैं।

Post navigation

Previous: सलमान खान के ड्राइवर समेत स्टाफ के 2 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने खुद को किया क्वारंटाइन :-
Next: रियल वर्ल्ड में धमाल मचाने आ रहे टॉम एंड जेरी, सामने आया फिल्म का ट्रेलर :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.