Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में पाकिस्तान से आए 4 आतंकी ढेर, गोला-बारूद की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में पाकिस्तान से आए 4 आतंकी ढेर, गोला-बारूद की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

सेना ने जम्मू कश्मीर के नगरोटा में चार आतंकियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ सुबह पांच बजे हुई। आतंकी चावल के ट्रक में सवार होकर जा रहे थे। तभी ट्रोल प्लाजा पर जांच के दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। सेना के अफसरों ने बताया कि फायरिंग करते हुए आतंकी जंगल की तरफ भाग गए, जहां सेना के जवानों के साथ हुई फायरिंग में चार आतंकी मारे गए हैं। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी मुकेश सिंह के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में अब तक गोला बारूद बरामद नहीं हुआ है। हर आतंकी के बाद तीन बड़े हथियार थे। कुल मिलाकर 11 एके47 मिली हैं। चारों आतंकी पाकिस्तान के बताए गए हैं। आशंका है कि ये आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे। इस ऑपरेशन को जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की स्थानीय टुकड़ी ने मिलकर अंजाम दिया है।

NVI J&K News: 2016

मुठभेड़ पूरी होने के बाद जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गयाऔर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टोल प्लाजा पर आतंकियों की मुठभेड़ का वीडियो भी सामने आया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान जख्मी हुआ है। इसका नाम कुपदीप राज बताया गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर है।

अब तक की पड़ताल के मुताबिक, आतंकवादी ट्रक में सवार होकर कश्मीर की ओर जाने की फिराक में थे। अभी यह पता नहीं चला है कि इनकी संबंध किस संगठन से है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद मिला है। बता दें हाल के दिनों में सेना ने कई बड़े आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। ससे पहले 6 नवंबर 2020 को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मेज पंपोर इलाके में भी ऐसी मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 1 आतंकी को मार गिराया गया है।

Post navigation

Previous: रियल वर्ल्ड में धमाल मचाने आ रहे टॉम एंड जेरी, सामने आया फिल्म का ट्रेलर :-
Next: घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था का विरोध शुरू, कर्मचारी बोले होगा फर्जीवाड़ा :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.