Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रियल वर्ल्ड में धमाल मचाने आ रहे टॉम एंड जेरी, सामने आया फिल्म का ट्रेलर :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

रियल वर्ल्ड में धमाल मचाने आ रहे टॉम एंड जेरी, सामने आया फिल्म का ट्रेलर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
tom-sixteen_nine-300x169

टॉम एंड जेरी हर बच्चे का पसंदीदा कार्टून शो है। बिना डायलॉग्स सिर्फ मजेदार ट्यून और एनिमेशन के दम पर इस कार्टून ने सभी के दिल में अलग जगह बनाई। कई सालों तक इस शो ने दर्शकों के दिल पर राज किया। अब सालों बाद टॉम एंड जेरी की वापसी हो रही है। टीवी पर आने वाला यह एनिमेटेड शो अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है। इस फेमस कार्टून पर एक फिल्म बना दी गई है। सोशल मीडिया पर टॉम एंड जेरी फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है। ट्रेलर में टॉम और जेरी को अब एक असली दुनिया में जगह मिल गई है।

Hindi News, हिंदी समाचार, Latest Hindi News - TV9 Bharatvarsh

टॉम एंड जेरी 3डी लाइव एनिमेशन फिल्म है, जिसमें ये 2 डी एनिमेटेड किरदार रियल लाइफ वर्ल्ड में लाइव कैरेक्टर्स के साथ धमाचौकड़ी मचाते नज़र आएंगे। सिर्फ टॉम और जेरी एनिमेटेड हैं, बाक़ी सब लाइव होगा। पूरी फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क में की गई है और लोकेशन एक होटल रखा गया है। फिल्म की कहानी में एक शाही शादी का बैकड्राप रखा गया और दिखाया गया है कि कैसे उस शादी में टॉम और जेरी मजाक-मस्ती करते हैं। फिल्म में क्लोई ग्रेस मोरेट, माइकल पेना, रॉब डेलानी, कोलीन जोस्ट और केन जियोंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। टॉम एंड जेरी अगले साल रिलीज़ हो रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तापसी पन्नू का खुलासा हीरो की पत्नी की वजह से फिल्म से निकाल दिया गया था :-
Next: जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में पाकिस्तान से आए 4 आतंकी ढेर, गोला-बारूद की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 22 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.