Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान के स्वात में मिला 1300 साल पुराना हिंदू मंदिर :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पाकिस्तान के स्वात में मिला 1300 साल पुराना हिंदू मंदिर :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने 1,300 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को खोज निकाला है। बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस मंदिर का पता लगा।

खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह मंदिर भगवान विष्णु का है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 1,300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था।

हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था।

hindu temple in pak: पाक:बंटवारे के बाद पहली बार खुला 1000 साल पुराना हिंदू  मंदिर - pakistan opens historic hindu temple in punjab for worship after 72  years | Navbharat Times

खुदाई के दौरान मंदिर स्थल के पास छावनी और पहरे के लिए मीनारें आदि भी मिले हैं। विशेषज्ञों को मंदिर के पास पानी का कुंड भी मिला है। संभवत: श्रद्धालु पूजा से पहले वहां स्नान करते थे। इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं।

इटली के पुरातत्व मिशन के प्रमुख डॉ लुका ने कहा कि स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर है। स्वात जिले में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल स्थित हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के कई गांवों का संपर्क टूटा :-
Next: मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 88 लोग कोरोना संक्रमित :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.