Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के कई गांवों का संपर्क टूटा :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के कई गांवों का संपर्क टूटा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
16_01_2020-weather_19940206

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती शहर करनाह और माचिल समेत दूरदराज के कई गांव ताजा बर्फबारी के बाद फिसलन की स्थिति के कारण शुक्रवार को क्षेत्र के अन्य हिस्सों से कट गए।

इस बीच, बांदीपुरा में कुपवाड़ा और गुरेज में सीमावर्ती शहर केरन में सड़कों पर दो से तीन फुट तक बर्फ जमा होने के कारण यातायात स्थगित रहा।
कुपवाड़ा के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को फोन पर बताया कि करनाह, माचिल और तंगधार समेत दूर-दराज के दर्जनों गावों में बर्फ के कई फुट तक जमा हो जाने और फिसलन की स्थिति के कारण यातायात स्थगित हो गया है।

Weather Updates Snowfall continues in Uttarakhand and Jammu and Kashmir  Cold returns in the plains

उन्होंने बताया कि हाल ही में बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण कई दिनों तक माचिल, करनाह और तंगधार में यातायात बंद रहा था। इसके बाद इस सप्ताह की शुरुआत में माचिल, करनाह और तंगधार में यातायात बहाल किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि कई फुट तक बर्फ के जमा होने के कारण 14 नवंबर से ही केरन जाने वाली सड़क बंद हैं। रात भर हुई ताजा बर्फबारी के कारण सड़क से बर्फ हटाने का काम बाधित हुआ है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था का विरोध शुरू, कर्मचारी बोले होगा फर्जीवाड़ा :-
Next: पाकिस्तान के स्वात में मिला 1300 साल पुराना हिंदू मंदिर :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.