Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब में जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा रेलवे :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पंजाब में जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा रेलवे :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसे मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पटरियों के खाली होने के बारे में पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है, लिहाजा राज्य में जल्द ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी। इससे कुछ ही घंटे पहले केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रेन सेवाओं का संचालन फिर से शुरू करने पर सहमति दी थी।
सूत्रों ने संकेत दिया कि मंगलवार से मालगाड़ियों और सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने ट्वीट किया, रेलवे को मालगाड़ियों तथा सवारी गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने को लेकर पंजाब सरकार की ओर से जानकारी मिली है।

सुरक्षित परिचालन की गारंटी के बाद ही पंजाब में साथ-साथ चलाई जाएंगी पैसेंजर  और गुड्स ट्रेनें : रेलवे

साथ ही यह भी बताया गया है कि ट्रेनों के संचालन के लिए अब पटरियां खाली हो चुकी हैं।मंत्रालय ने कहा, रेलवे आवश्यक रखरखाव जांच और अन्य प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद पंजाब में जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए कदम उठाएगा।

इससे पहले, केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार से 15 दिन के लिए यात्री ट्रेनों के लिए नाकाबंदी हटाने का फैसला लिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि अगर सरकार उनके मुद्दों का समाधान निकालने में विफल रही तो वे दोबारा नाकाबंदी कर देंगे। पंजाब में 24 सितंबर से ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं, जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन शुरू किया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेट्रोल और डीजल लगातार तीसरे दिन हुआ महंगा :-
Next: कोरोना काल में क्या होगा संसद का शीतकालीन सत्र, ओम बिरला ने दिया यह जवाब :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.