Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना काल में क्या होगा संसद का शीतकालीन सत्र, ओम बिरला ने दिया यह जवाब :-
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना काल में क्या होगा संसद का शीतकालीन सत्र, ओम बिरला ने दिया यह जवाब :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Om-Birla-620x400

दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र पर भी अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। जब इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर फैसला सरकार करेगी।

In the profile of Om Birla on the Lok Sabha website RSS member and arrest  in Ram Mandir agitation not mentioned - लोकसभा की वेबसाइट पर ओम बिरला के  प्रोफाइल में आरएसएस

बिरला ने कहा कि शीतकालीन सत्र आयोजित करने और इसकी तारीखों के बारे फैसला सरकार करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आगामी सत्र आयोजित होगा तो कोरोना संबंधी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय में हमेशा संसद सत्र कराने की तैयारी रहती है। कोरोना महामारी के बीच इस बार शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा या नहीं इस पर फैसला संसदीय मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति (CCPA) करेगी। वह इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से बात करेगी उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से ही सितंबर महीने में संसद का मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से करीब 8 दिन पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब में जल्द ही ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा रेलवे :-
Next: उत्तर भारत में बढ़ा ठंड का असर, माउंट आबू में 1 डिग्री हुआ रात का तापमान :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.