Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
images

कोरोनावायरस के लिए वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार चौथे दिन सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। शुक्रवार को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।

लगातार चौथे दिन बढ़े तेल के दाम, पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 45 पैसे प्रति लीटर

सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार सोमवार को देश के 4 बड़े महानगरों में डीजल के दाम 17 से 19 पैसे और पेट्रोल के 7 पैसे तक प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में डीजल 18 पैसे और पेट्रोल 7 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.53 रुपए जबकि डीजल 71.25 रुपए प्रति लीटर हो गए। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.23 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 83.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.53 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.72 रुपए प्रति लीटर रही।

आईओसीएल के अनुसार सोमवार को देश के 4 बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
शहर डीजल पेट्रोल
(कीमत रुपए प्रति लीटर में)

दिल्ली 71.25 81.53

मुंबई 77.73 88.23

कोलकाता 74.82 83.10

चेन्नई 76.72 84.53।

Post navigation

Previous: उद्धव ठाकरे की अपील, लॉकडाउन से बचने के लिए करें कोविड नियमों का कड़ी तरह से पालन :-
Next: दिल्ली में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दुनिया देख रही है: केजरीवाल :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.