Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उद्धव ठाकरे की अपील, लॉकडाउन से बचने के लिए करें कोविड नियमों का कड़ी तरह से पालन :-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उद्धव ठाकरे की अपील, लॉकडाउन से बचने के लिए करें कोविड नियमों का कड़ी तरह से पालन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के लोगों से कोविड-19 के विरुद्ध अपनी सावधानियां कम नहीं करने तथा दूसरे लॉकडाउन से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैसे उन्हें रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है लेकिन वे नहीं मानते कि ऐसी पाबंदियों को लागू कर कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने का मतलब यह नहीं है कि महामारी चली गई इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

लॉकडाउन को नहीं मान रहे लोग, नाराज सीएम उद्धव ने महाराष्ट्र में किया  कर्फ्यू का ऐलान, सभी धार्मिक स्थान बंद

एक वेबकास्ट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो बड़े पैमाने पर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं लेकिन अब भी कई अन्य मास्क लगाने के निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले चिंता का विषय हैं और अहमदाबाद में तो कर्फ्यू भी लग गया। मैं दूसरा लॉकडाउन नहीं चाहता लेकिन आपको भी स्थिति की गंभीरता समझनी चाहिए। मुझे रात का कर्फ्यू लगाने की सलाह दी गई है लेकिन मेरा यह मानना है कि कोई भी चीज ऐसी पाबंदियों से हासिल नहीं की जा सकती है।

ठाकरे ने कहा कि आतिशबाजीमुक्त दिवाली मनाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी मायूसी प्रकट करता हूं कि कई स्थानों पर कोविड-19 रोकथाम नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अनावश्यक इधर-उधर घूमने से बचने की सलाह देता हूं और यदि आपको बाहर जाना ही पड़े तो कृपया मास्क जरूर लगाएं और एक-दूसरे से दूसरी बनाकर चलें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान, कराची एक दिन होगा हिन्दुस्तान का हिस्सा :-
Next: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.