Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, इस तरह लगेगा देश के हर नागरिक को टीका :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, इस तरह लगेगा देश के हर नागरिक को टीका :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Corona_Vaccine

देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आ गई है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच दुनिया के कई देश वैक्सीन को लेकर भी तैयारियां कर रहे हैं। भारत सरकार ने भी कोरोना वैक्सीन के लिए प्लान तैयार कर लिया है।

कोरोना के टीकों पर उठते सवाल गंभीर, अंधे पूंजीवाद में करोड़ों लोगों की  जिंदगी दाव पर लगने का खतरा

देश के प्रत्येक व्यक्ति तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए सरकार कोविन ऐप नामक मोबाइल एप्‍लीकेशन लाने तैयारी कर रही है। यह ऐप कोरोनावायरस वैक्‍सीन को लेकर होगा। इसमें उससे जुड़ा हर डाटा उपलब्‍ध होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी कहा कि देश में सबसे पहले वैक्सीन फ्रंट लाइन वॉरियर्स और बुजुर्गों को दी जाएगी। कोविन ऐप में यह जानकारी मिलेगी कि कोरोनावायरस की वैक्‍सीन किस व्‍यक्ति को लग गई है। कितनी वैक्‍सीन खरीदी गई हैं। साथ ही यह कितनी बची हैं, जिसे कोरोना वैक्‍सीन लगाई जाएगी उस तक ये ऐप पहले ही सूचना पहुंचा देगा।

कोविन ऐप में आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष्मान भारत जैसे विभाग या एजेंसियां शामिल हैं। कोविन ऐप एक टीकाकरण प्रमाण-पत्र भी बनाकर देगा और इसे डिजिलॉकर में सेव किया जा सकेगा। इसके भंडारण और वितरण को लेकर पारदर्शिता आएगी और लोगों तक टीका पहुंचने में आसानी भी होगी।

केंद्र सरकार का मानना है कि यह डाटा अपलोड करने के साथ ही डाटा प्राप्त करने में सहायक होगी। इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारी भी सक्षम हो सकेंगे। राज्य सरकारों द्वारा केंद्र सरकार को कोरोना वैक्‍सीन का डाटा उपलब्ध कराने में भी यह सहायक होगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर, 3 और जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्‍यू, 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से :-
Next: जी20 शिखर सम्मेलन मोदी का बेहतर वैश्विक शासन सुनिश्चित करने के लिए बहुपक्षीय संगठनों में सुधार का आह्वान :- जी20 शिखर सम्मेलन मोदी का बेहतर वैश्विक शासन सुनिश्चित करने के लिए बहुपक्षीय संगठनों में सुधार का आह्वान :-

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.