Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना का कहर, 3 और जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्‍यू, 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से :-
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना का कहर, 3 और जिलों में लगेगा नाइट कर्फ्‍यू, 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
RAJ

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए 3 और जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाया जाने वाला है।
खबरों के मुताबिक अनुसार राज्य के तीन और जिलों जबलपुर, धार व दतिया में ज्यादा मरीज बढ़ रहे है और यहां नाईट कर्फ्यू लगाने पर आम सहमति बन गई है।

कोरोना हुआ बेकाबू, गुजरात, एमपी के बाद राजस्थान में भी कर्फ्यू, दिल्ली में  फिर एक दिन में 111 लोगों की मौत

इससे पूर्व शनिवार रात से 5 जिलों भोपाल, इंदौर, विदिशा, रतलाम और ग्वालियर में रात का कर्फ्यू पहले से ही लागू है। यह रात का कर्फ्यू 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चल रहा है।

प्रदेश के मुखिया शिवराज चौहान ने रविवार को प्रदेश में महामारी के हालात पर समीक्षा के लिए बैठक की। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के जितने भी मामले सामने आए हैं उनमें लगभग 85 प्रतिशत मामले शहरी क्षेत्रों से हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के कुल मामलों में केवल 15 प्रतिशत मामले ग्रामीण इलाकों से हैं। रविवार को प्रदेश में 1,798 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,93,044 हो गई है। चौहान ने बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ अधिक रहती है, अत: शहरों में सुरक्षित दूरी बनाने की आवश्यकता अधिक है।

चौहान ने युवाओं से लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे बचाव के सभी उपायों को अपनाएं क्योंकि कोविड-19 के कुल रोगियों में युवाओं का प्रतिशत अधिक है, जबकि बुजुर्ग सावधानी बरत रहे हैं इसलिए उनका प्रतिशत 10 है।

मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को बाजार और क्षेत्रों को अनावश्यक रूप से बंद नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि बाजार बंद करने की स्थिति में आवश्यक वस्तुओं, फलों, दूध, सब्जियों आदि का परिवहन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हाल ही में उत्सवों के दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने से कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोनावायरस से मौत :-
Next: कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, इस तरह लगेगा देश के हर नागरिक को टीका :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.