Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ठिठुरा उत्तर भारत, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले सप्ताह और बारिश के आसार :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ठिठुरा उत्तर भारत, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले सप्ताह और बारिश के आसार :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ठंडी-का-सितम-1

उत्तर भारत में ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई, वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में भीषण तूफान ‘निवार’ के कारण पहले ही भारी बारिश हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी हवा की गति अनुकूल होने की वजह से ‘मध्यम’ श्रेणी में है तथा इसमें और सुधार की संभावना है।

पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, अगले दो दिन भी जारी रहेगी ठंड
हिमाचल प्रदेश में कुफरी और कल्पा में ताजा बर्फबारी हुई जबकि केलोंग में न्यूनतम तापमान 0 से 9.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में 17 सेमी और कुफरी में 1 सेमी बर्फबारी दर्ज हुई।कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केंद्रशासित प्रदेश के अनंतनाग जिले का पर्यटन स्थल पहलगाम शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 0 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी बीच राजस्थान में ठंड से राहत मिली है और यहां शुक्रवार के मुकाबले आकाश साफ था। उत्तरप्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के दूरदराज स्थानों पर हल्की बारिश हुई, वहीं पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा। दक्षिण भारत में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1 दिसंबर से और बारिश हो सकती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक की हत्या, विदेश मंत्री ने इजरायल पर लगाया आरोप :-
Next: राकांपा विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.