Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राकांपा विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राकांपा विधायक भारत भालके का कोरोना से निधन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते यहां शनिवार को निधन हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के पंढरपुर-मंगलवेधा क्षेत्र से 3 बार विधायक रहे भालके की आयु 60 वर्ष थी।एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के चलते उन्हें 9 नवंबर को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक चिकित्सक ने बताया कि 30 अक्टूबर को भालके के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि संक्रमणमुक्त होने के बाद वे घर लौट गए थे।

राकांपा विधायक भरत भालके का निधन – newsmarathi.icartshop.online

उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी होने पर भालके को 9 नवंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। भालके का हालचाल जानने के लिए राकांपा प्रमुख शरद पवार शुक्रवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भालके ने 2018 में इस्तीफा दे दिया था। तब वे कांग्रेस के विधायक थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ठिठुरा उत्तर भारत, तमिलनाडु तथा पुडुचेरी में अगले सप्ताह और बारिश के आसार :-
Next: हर्ड इम्युनिटी कोरोना से बचाव के लिए फुलप्रूफ नहीं,बोले ICMR के पूर्व निदेशक डॉ. रमन गंगाखेडकर,मास्क से लगेगा महामारी पर ब्रेक :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.