Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ‘बच्चन पांडे’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी :-
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

‘बच्चन पांडे’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
arshad-warsi-joins-akshay-kumar-in-bachchan-pandey

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ काफी समय से चर्चा में हैं। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई थी। वहीं अब जब कोरोना काल में सरकार की तरफ से फिल्मों की शूटिंग पर से रोक हटा दी गई है, तो निर्माताओं ने भी फिल्म की शूटिंग को जल्द ही शुरू करने का निर्णय लिया हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी लीड रोल में है। वहीं इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेता अरशद वारसी भी नजर आएंगे।

Arshad Warsi joins Akshay Kumar and Kriti Sanon in Bachchan Pandey
खास बात यह है कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही अभिनेता फिल्म जगत में काफी समय से सक्रिय है, लेकिन यह पहला मौका होगा जब दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। तरण ने लिखा-‘अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार एक साथ काम करेंगे। वो एक्शन कॉमेडी मूवी बच्चन पांडे में नजर आयेंगे।इस फिल्म में अक्षय और अरशद के अलावा कृति सेनन भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। मूवी की शूटिंग अगले साल जनवरी महीने में जैसलमैर में शुरू होगी, जो मार्च 2021 तक चलेगी। यह फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शादी के कार्डों की बिक्री में 90 फीसदी की गिरावट :-
Next: विशाल का नया गीत ‘वो चांद कहां से लाओगी‘ हो रहा वायरल :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.