Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शादी के कार्डों की बिक्री में 90 फीसदी की गिरावट :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

शादी के कार्डों की बिक्री में 90 फीसदी की गिरावट :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Untitled-1448615705_835x547

भोपाल कोरोना संकट ने इस साल राजधानी में शादियों का ट्रेंड ही बदलकर रख दिया है। लोग संक्रमण से बचने और गाइडलाइन का पालन करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, इसके चलते शादियों से जुड़ी सबसे अहम पंरपरा निमंत्रण का स्वरूप भी बदल गया है। जिसका सीधा असर शादी कार्डों की बिक्री और पिं्रटिंग से जुड़े कारोबार पर इस साल सीधा नजर आ रहा है। हाल यह है, कि शहर में निमंत्रण पत्रों की बिक्री और प्रिंटिंग पिछले साल के मुकाबले 90 फीसदी तक घट गई है। कारोबार से जुड़े लोग बता रहे हैं, कि पहले जहां शादियों के दौरा 5 सौ से लेकर 1 हजार तक कार्ड छपते थे, वहीं इस साल कोरोना की वजह से इनकी संया घटकर 50 से 100 रह गई है। इसी अनुपात में निमंत्रण पत्रों की बिक्री भी घट गई है।

Use Fake Wedding Cards For Cut Election Duty - फर्जी शादी के कार्ड छपवाकर  कटवा रहे हैं चुनाव ड्यूटी से नाम | Patrika News

लोग बड़ी सीमित संख्या में कार्ड खरीद रहे हैं, और पिं्रट करवा रहे हैं। दरअसल संक्रमण से बचने और सीमित मेहमानों को बुलाने के लिए लोग शहर में डिजीटल कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे वाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिये मेहमानों तक भेजा जा रहा है। गाइडलाइन के मुताबिक सिर्फ 100 मेहमानों को शादी में और 50 रिश्तेदारों और मेहमानों को शादी की रस्मों में रहने की इजाजत है, ऐसे में लोग बहुत खास मेहमानों को ही निमंत्रण पत्र भेज रहे हैं, बाकी लोगों को वर्चुअल मेहमान के तौर पर शादियों में शामिल होने की प्रार्थना की जा रही है। सीमित संख्या की वजह से जिनके यहां शादियां हैं, ऐसे कई लोगों को मेहमानों की लिस्ट बनाने में भी बहुत परेशान होना पड़ रहा है। जबकि इस स्थिति की वजह से निमंत्रण पत्रों के कारोबारीयों की परेशानी बढ़ गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एक दिसंबर से शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं :-
Next: ‘बच्चन पांडे’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी :-

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.