Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जीएचएमसी चुनाव के लिए मतदान: जी किशन रेड्डी, ओवैसी ने डाला वोट :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जीएचएमसी चुनाव के लिए मतदान: जी किशन रेड्डी, ओवैसी ने डाला वोट :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
01_12_2020-owaisi_reddy_trs_21118784_11116892

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी ) की 150 सीटों के लिए मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। आज सुबह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्‍डी, AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी, तेलंगाना सरकार में मंत्री और टीआरएस नेता केटी रामाराव समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव के लिए विशेष व्यवस्था की है और कुल 9,101 मतदान केन्द्र बनाए हैं जहां 9,101 मतदान अधिकारियों और 150 रिटर्निंग अधिकारियों को तैनात किया गया है। इस चुनाव के लिए पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 74.67 लाख से अधिक है।
राज्य चुनाव आयोग ने 1439 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील, 1004 को अति-संवेदनशील और 257 मतदान केन्द्रों को गंभीर रूप से संवेदनशील की श्रेणी में रखा है।

LIVE GHMC Election 2020 Polling Update: Greater Hyderabad Nagar Nigam Chunav  Voting, Many Leaders casts their vote

मतदान के दौरान कोरोना के मद्देनजर तमाम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा है। मतदाताओं को बिना मास्क और पहचान पत्र के मतदान केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। प्रवेश एवं निकास द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। मतदान शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से हो इसके लिए 50 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

जीएचएमसी चुनाव के लिए कुल 1122 उम्मीदवार मैदान में हैं। तेलंगाना की सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के 150, भारतीय जनता पार्टी के 149, कांग्रेस के 146, तेलुगू देशम पार्टी के 106, एआईएमआईएम के 51, भाकपा के 17, माकपा के 12 तथा अन्य क्षेत्रीय दलों के 76 जबकि 415 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इसकी मतगणना चार दिसंबर को होगी।
गौरतलब है कि 2016 के जीएचएमसी चुनाव में टीआरएस ने 99 सीटें जीतकर मेयर का पद हासिल किया था जबकि एआईएमआईएम को 44 सीटें मिली थीं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में डीडीसी के दूसरे चरण के लिए मतदान :-
Next: कोरोना वैक्सीन मॉडर्ना ने अमेरिका में मांगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.