Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में डीडीसी के दूसरे चरण के लिए मतदान :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी के दूसरे चरण के लिए मतदान :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_12$2020120108433445952_0_news_large_19

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच जिला विकास परिषद (डीडीसी) के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआती सूचना के अनुसार सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड के कारण बहुत कम लोग मतदान केन्द्रों पर पहुंचे हैं।’ उन्होंने कहा कि दिन चढ़ने और तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में DDC चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

डीडीसी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 321 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में पंजीकृत 7.90 लाख मतदाताओं के लिए 2,142 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 280 सीटें हैं जिनमें से दूसरे चरण में 43 पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में 83 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है जिसके लिए 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा 331 पंच पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसके लिए 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रशासन ने घाटी के सभी 1,300 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया है।
जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन आयुक्त के.के.शर्मा ने कहा, ‘सुरक्षा के दृष्टिकोण से कश्मीर के लगभग सभी मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। घाटी के मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है।’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इमारत की चौथी मंजिल से गिरी मासूम, ताड़ के पेड़ ने बचाई जान :-
Next: जीएचएमसी चुनाव के लिए मतदान: जी किशन रेड्डी, ओवैसी ने डाला वोट :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 9 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.