Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्रिटेन की संसद में ‘किसान आंदोलन’ पर सवाल, पीएम जॉनसन के जवाब ने किया हैरान :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

ब्रिटेन की संसद में ‘किसान आंदोलन’ पर सवाल, पीएम जॉनसन के जवाब ने किया हैरान :-

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Naaaam-1-380x214

ब्रिटेन की संसद में बुधवार को भारत में किसानों के आंदोलन का मुद्दा उठा, तो इस पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के जवाब ने सबको हैरान कर दिया।

लेबर पार्टी के ब्रिटिश सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भारत में किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर संसद में सवाल पूछा, तो जॉनसन भ्रमित हो गए। जॉनसन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी विवाद का हल द्विपक्षीय बातचीत से हो सकता है।

Farmers Protest: ब्रिटेन की संसद में उठा भारत में किसानों के आंदोलन का  मुद्दा, PM बोरिस जॉनसन के जवाब ने किया अचंभित | LatestLY हिन्दी

जॉनसन के जवाब से अचंभित धेसी ने तत्काल सोशल मीडिया का सहारा लिया और ट्विटर पर आश्चर्य प्रकट किया कि प्रधानमंत्री जॉनसन को यह नहीं पता कि वह किस विषय पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरसअल, धेसी ने भारत में किसानों का मुद्दा उठाते हुए संसद में पूछा कि क्या जॉनसन, ब्रिटेन में रहने वाले सिख समुदाय की चिंताओं से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराएंगे। इस सवाल के जवाब में जॉनसन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी विवाद का हल वहां की सरकारें कर सकती हैं।

हालांकि बाद में ब्रिटेन सरकार ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सवाल ठीक से नहीं सुना था इसलिए सही जवाब नहीं दे पाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी आज करेंगे नए संसद भवन का शिलान्यास :-
Next: प्रस्ताव खारिज होने के बाद अमित शाह और कृषि मंत्री तोमर की बैठक, बनी आगे की रणनीति :-

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 7 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 7 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.