Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रस्ताव खारिज होने के बाद अमित शाह और कृषि मंत्री तोमर की बैठक, बनी आगे की रणनीति :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रस्ताव खारिज होने के बाद अमित शाह और कृषि मंत्री तोमर की बैठक, बनी आगे की रणनीति :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2020-12_c08ee495-fbc9-4549-a8ff-53bc74a5154e_farmers_protest_and_amit_shah

कृषि कानूनों में संशोधन के सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा खारिज किए जाने के बाद आगे की रणनीति के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तोमर ने शाह से अपनी मुलाकात के दौरान किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को समाप्त किए जाने के रास्तों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान रेलमंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। बैठक करीब ढाई घंटे चली। सरकार के प्रस्ताव को किसान संगठनों के खारिज करने के बाद यह बड़ी बैठक हुई है। विवादास्पद कृषि कानूनों पर केंद्रीय गृहमंत्री के किसान संगठनों के 13 प्रतिनिधियों से मंगलवार को मुलाकात करने के एक दिन बाद बुधवार को केंद्र की तरफ से किसानों को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव में सरकार की ओर से 7-8 मुद्दों पर संशोधन करने की बात की गई थी और कहा गया था कि वह वर्तमान में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था को जारी रखने के लिए ‘लिखित में आश्वासन’ देने को तैयार है।

 

किसानों के 'भारत बंद' से हिली सरकार, कल की वार्ता से पहले अमित शाह ने आज ही  बैठक के लिए बुलाया

 

हालांकि किसान संघ के नेताओं ने प्रस्ताव को देश के किसानों का ‘अपमान’ करार दिया। उन्होंने हालांकि कहा कि सरकार अगर वार्ता के लिये नया प्रस्ताव भेजती है तो वे उस पर विचार कर सकते हैं।

भारतीय किसान यूनियन (दकौंडा) के जगमोहन सिंह ने कहा कि हमने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। हम सरकार को प्रत्युत्तर भेजने की योजना बना रहे हैं।
सिंह ने कहा कि अगर सरकार हमें वार्ता के लिए आमंत्रित करती है तो हम जाएंगे लेकिन हमारी मांगों को मानना होगा। यह अब एक जनआंदोलन बन चुका है। हम खाली हाथ अपने गांवों में नहीं लौट सकते। सरकार और किसान संघ के नेताओं के बीच आज होने वाली छठे दौर की बातचीत को रद्द कर दिया गया था।
गृह मंत्री के साथ किसानों की कल हुई बैठक में भी गतिरोध दूर नहीं हो पाया था। सरकार इन कानूनों को किसान हितैषी बताकर उन्हें बरकरार रखने पर अड़ी है।

कृषक-सरकार बैठक अनिर्णित,अगली बैठक तीन को – harinayak

 

कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल की तरफ से भेजे गए मसौदा प्रस्ताव में सरकार की तरफ से कहा गया है कि नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों की जो आपत्तियां हैं, उन पर सरकार खुले दिल से विचार करने के लिए तैयार है। किसान नेताओं ने नए कृषि कानूनों में संशोधन करने के सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि वे शनिवार को जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे को बंद करेंगे तथा आंदोलन को तेज करते हुए 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

किसान नेता शिव कुमार कक्का ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के प्रस्ताव में कुछ भी नया नहीं है और ‘संयुक्त किसान समिति’ ने बुधवार को अपनी बैठक में इसे ‘पूरी तरह खारिज’ कर दिया।

किसान संगठनों के नेताओं मुताबिक उत्तर भारत के सभी किसानों के लिए 14 दिसंबर को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया गया है, जबकि दक्षिण भारत में रहने वाले किसानों से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के लिये कहा गया है। किसान नेताओं ने कहा कि वे 14 दिसंबर को भाजपा के मंत्रियों, पार्टी के जिला कार्यालयों का घेराव करेंगे और पार्टी के नेताओं का बहिष्कार करेंगे।

Post navigation

Previous: ब्रिटेन की संसद में ‘किसान आंदोलन’ पर सवाल, पीएम जॉनसन के जवाब ने किया हैरान :-
Next: सीरम इंस्टीट्‍यूट और भारत बायोटेक से एक्सपर्ट पैनल ने मांगा वैक्सीन ट्रॉयल का और डेटा :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.