Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लंबे घने बालों और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ऐसे करे विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लंबे घने बालों और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ऐसे करे विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2017_1image_15_34_004792742vita-ll

महिलाएं लंबे घने बालों और ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल्स का इस्तेमाल करती हैं। विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन भी कहते हैं। इस विटामिन का इस्तेमाल करने से चेहरे पर चमक बनी रहती हैं। विटामिन ई कैप्सूल को कई तरह से यूज किया जाता है।

विटामिन-ई में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते है विटामिन ई कैप्सूल का फायदा उसके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। आप इसका इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं तो इससे इसका असर जल्दी दिखाई देता है। चलिए जानते हैं विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने का सही तरीका ।

ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने का तरीका

विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल स्किन पर आसानी से किया जा सकता है। विटामिन ई स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ साथ स्किन को ड्राई होने से बचाता है। विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल या फिर बादाम के तेल में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर ग्लो देखने को मिलेगा।

सनस्क्रीन की तरह विटामिन ई का यूज करें

धूप में बाहर जाने से पहले आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन को सूरज की किरणों से त्वचा को बचाया जा सकता है। रोज रोज आप विटामिन ई का इस्तेमाल ना करें जब तेज धूप हो तभी विटामिन ई का इस्तेमाल करें।

लिपस्टिक लगाने से पहले विटामिन ई कैप्सूल का करें इस्तेमाल

सर्दियों में स्किन के साथ साथ लिप्स भी काफी ड्राई हो जाते है। ड्राई लिप्स पर मैट लिपस्टिक लगाने से लिप्स काफी ड्राई हो जाते हैं। मैट लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर विटामिन ई कैप्लूस लगाकर लिप्स की मसाज करें इससे आप होठ मुलायम हो जाएंगे।

डार्क सर्कल्स

डार्क सर्कल्स किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अगर आप डार्क सर्कल्स से परेशान है तो रात को सोने से पहले आंखों के आस पास विटामिन ई ऑयल से मसाज करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

बालों के लिए

विटामिन ई ना केवल स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। बालों को घन बनाने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल किया जाता है। विटामिन का इस्तेमाल आप नारियल तेल में मिला कर सकते हैं। हेयर वॉश करने के एक दिन पहले बालों में नारियल तेल और विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स बालों की अच्छे से मसाज करें।

Post navigation

Previous: सुशील मोदी ने राहुल गांधी से पूछा सवाल, ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाने वालों के समर्थन में क्यों गए JNU
Next: सर्दियों में बालों को कलर करने के लिए मेहंदी नहीं बल्कि इन टिप्स को करें फॉलो

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.