Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सर्दियों में बालों को कलर करने के लिए मेहंदी नहीं बल्कि इन टिप्स को करें फॉलो
  • जीवन शैली
  • देश
  • मुख्य समाचार

सर्दियों में बालों को कलर करने के लिए मेहंदी नहीं बल्कि इन टिप्स को करें फॉलो

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
beneficialtipstohideyourwhitehairinwinterswithoutlongwetmehndi-jpg3-1607805291

सफेद बाल किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देता है। महिलाएं अपने सफेद बालों को छिपाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सर्दियों में ठंड लगने की वजह से महिलाएं मेहंदी लगाने से बचती हैं। कुछ महिलाएं केमिकल की वजह से हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करती हैं।

ऐसे में कुछ समझ नहीं आता है कि बालों को कलर के लिए क्या किया जाए। सर्दियों में टेम्परेरी तरीके से आप अपने बालों को कलर कर सकती हैं। अगर आप भी सर्दियों में ठंड की वजह से बालों में मेहंदी नहीं लगा सकती है तो आप इन टिप्स की मदद से बालों को कलर कर सकती हैं। चलिए जानते हैं सर्दियों में बालों को कलर करने के टिप्स।

हेयर मस्कारा

सर्दियों में बालों को कलर करने के लिए हेयर मस्कारा काफी असरदार है। हेयर मस्कारा काफी हद तक क्रेयॉन की तरह होता है जो बालों के स्ट्रैंड्स को स्ट्रीक करके सफेद बालों को छिपाने में काम आता है। हेयर मस्कारा को लगाना और हटाना बहुत ही आसान होता है। हेयर मस्कारा को लगाने के बाद यह तब तक बालों में रहत है जब तक आप हेयर वॉश ना कर लें।

हर्बल हेयर कलर

सर्दियों में बालों में मेहंदी लगाने के बाद कम से कम 2 घंटे बाद ही हेयर वॉश किया जा सकता हैं। बालों में 2 घंटे तक मेहंदी लगाने से ठंड लगने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। सर्दियों में सफेद बालों को छिपाने के लिए आप मेहंदी की जगह हर्बल हेयर कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर कलर लगाने के बाद 30 बाद आप हेयर वॉश कर सकती हैं। हेयर कलर का इस्तेमाल कर आप सर्दियों में अपने सफेद बालों को छिपा सकते हैं।

हर्बल टच अप

ब्लैक और ब्राउन हेयर के लिए हर्बल हेयर टच अप आसानी से मिल जाता है। हर्बल टच अप नेचुरल होता है जिससे बालों को कोई नुकसान नहीं होता है।

नेचुरल हेयर मास्क

अगर आप सर्दियों में बालों में मेहंदी नहीं लगाना चाहते तो आप नेचुरल हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने बालों को रेड कलर देना चाहते हैं तो आप बीटरुट यानी चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को डार्क ब्राउन और रेड कलर का शेड दे सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लंबे घने बालों और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ऐसे करे विटामिन-ई कैप्सूल का इस्तेमाल
Next: जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पहले से काफी बेहतर है तबीयत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.