Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पहले से काफी बेहतर है तबीयत
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पहले से काफी बेहतर है तबीयत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pjimage-2020-12-11t171500-1607687106

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा इस समय मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। आप सभी जानते ही होंगे वह एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने कई टीवी शोज को जज किया है। बीते दिनों ही वह कपिल के शो में नजर आए थे। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि उन्हें 11 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब यह बताया जा रहा है कि रेमो की तबीयत पहले से काफी बेहतर है। इस समय यह उम्मीद की जा रही है कि रेमो जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले है। वैसे रेमो की तबीयत के बारे में डांसर राघव जुयाल ने जानकारी दी है।

उनका कहना है ‘रेमो डिसूजा की तबीयत में सुधार हो रहा है।’ वैसे आप जानते ही होंगे रेमो के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बाद से उनके फैंस और सेलेब्स लगातार दुआएं मांग रहे है। कई स्टार्स ने उनके लिए प्रार्थना की है। आप देख सकते हैं रेमो के दोस्त गीता कपूर और टेरेंस लूईस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और रेमो के जल्द ही ठीक होने की कामना की। यही नहीं, केवल इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी रेमो को गेट वेल सून विश किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो लगाया है जिसमें रेमो किसी डांस रिएलिटी शो में को जज करते दिख रहे है।

.. get well Remo .. prayers !!🙏🙏🙏 and thank you for your wishes https://t.co/YpB5uS9zEe

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 13, 2020

वैसे अगर रेमो के करियर के बारे में बात करें तो रेमो जितने अच्छे कोरियोग्राफर है, उतने ही बेहतरीन डायरेक्टर भी है। जी दरअसल उन्होंने कई फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया है इस लिस्ट में तहजीब, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, एबीसीडी 2, बाजीराव मस्तानी और कलंक जैसी फिल्में शामिल है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्दियों में बालों को कलर करने के लिए मेहंदी नहीं बल्कि इन टिप्स को करें फॉलो
Next: भारतीय शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के जीवन पर फिल्म डायरेक्ट करेंगे फिल्म निर्माता आन्नंद एल राय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.