Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में सुबह हुई बड़ी वारदात, छपरा में पूर्व जेडीयू MLA के बेटे की गोली मारकर मर्डर, शव फेंका
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार

बिहार में सुबह हुई बड़ी वारदात, छपरा में पूर्व जेडीयू MLA के बेटे की गोली मारकर मर्डर, शव फेंका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (31)

बिहार में गुरुवार की सुबह बड़ी वारदात हुई। छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व विधायक राम प्रवेश राय (Ram Prevesh Rai) के बेटे प्रिंस कुमार की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी गई। वारदात के बाद उसके शव को फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। इसक बाद मृतक की पहचान की गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।

टायर का व्यवसाय करता था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस छपरा में टायर का व्यवसाय करता था। जिला परिषद के आवास के पास उसकी टायर की दुकान थी। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। हत्या किसने की, ये अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जेडीयू के पूर्व विधायक थे मृतक के पिता

प्रिंस की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताते चलें कि राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वे जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे। पहले वो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में थे। बाद में जेडीयू में शामिल हो गए थे।

दोस्तो के साथ बुधवार की रात था निकला

बताया जाता है कि बीती बुधवार की देर रात वह कुछ दोस्तों के साथ निकला था। जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। गुरुवार की सुबह उसका शव शहर के पुराना चिराई घर के समीप से बरामद किया गया। छपरा के पूर्व जदयू विधायक रामप्रवेश राय के छोटे पुत्र प्रिंस कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस के सीने पर गोली मारी गई थी, जो कि उसके शरीर को छेदते हुए आर पार हो गई थी। जिसके कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद पुलिस ने स्वजनों को सुपुर्द कर दिया है।फिलहाल मौके पर सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, एसडीपीओ रहमत अली, भगवान बाजार प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दरभंगा के पकड़ी में डकैती, सात लाख नकदी सहित लाखों के जेवरात की बदमाशों ने की लूट
Next: ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में चल रहा था नशे का काला कारोबार, गिरोह के एक बदमाश हुआ गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.