Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में चल रहा था नशे का काला कारोबार, गिरोह के एक बदमाश हुआ गिरफ्तार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में चल रहा था नशे का काला कारोबार, गिरोह के एक बदमाश हुआ गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rrt

द्वारका जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने गांजा तस्करी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरेपित के कब्जे से पुलिस ने 130 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 28 लाख 40 हजार रुपये भी आरोपित के पास से बरामद किए हैं। यह रकम आरोपित ने गांजा तस्करी के माध्यम से ही कमाया गया था।

आरोपित की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो वर्षों से नशे के काले धंधे में लिप्त है। गांजे की खेप वह ओडिशा से लेकर दिल्ली आता था और यहां अलग अलग लोगों को बेचता था। नशे के काले कारोबार में तगड़ी आमदनी होने पर फरीदाबाद में घर खरीद लिया। दो वर्षों के दौरान वह कभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया लेकिन इस बार उसे द्वारका जिला पुलिस ने दबोच लिया।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि उत्तम नगर इलाके से संजीव को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह इलाके में गांजे की खेप आपूर्ति करने आया था। उसके पास से तब तलाशी के दौरान करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। एसीपी विजय सिंह यादव की देखरेख व इंस्पेक्टर राम किशन के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस हिरासत में जब उससे पूछताछ के बाद कई जगह पर छापेमारी की गई।

पुलिस ने संजीव के फरीदाबाद स्थित घर में छापा मारा। यहां से 125 किलाेग्राम गांंजा बरामद किया गया। इसके अलावा 28 लाख 40 हजार रुपये भी बरामद किए गए। संजीव से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह मूल रूप से बिहार के भागलपुर स्थित चंपापुर गांव का रहने वाला है। एक दशक पूर्व वह काम की तलाश में दिल्ली आया था। यह चिराग दिल्ली इलाके में कुछ दिन उसने टैक्सी चलाई। इसी दौरान उसे एक सवारी ने गांजा तस्करी का सुझाव दिया। धीरे धीरे वह इसी काम में जुट गया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में सुबह हुई बड़ी वारदात, छपरा में पूर्व जेडीयू MLA के बेटे की गोली मारकर मर्डर, शव फेंका
Next: किसान आंदोलन: नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर हो सकता है बंद, सड़क पर किसानो का प्रदर्शन जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.